तीर्थयात्रा योजना से लेकर आर्थिक सशक्तिकरण तक, CM Bhagwant Mann सरकार बुजुर्गों के लिए बनी मसीहा, जानें सबकुछ

CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार राज्य के वरिष्ठ नागरिकों के जीवन को अधिक सुरक्षित, सम्मानजनक और सुविधाजनक बनाने में लगी हुई है।

CM Bhagwant Mann

फाइल फोटो

CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार राज्य के वरिष्ठ नागरिकों के जीवन को अधिक सुरक्षित, सम्मानजनक और सुविधाजनक बनाने के लिए लगातार कई जनकल्याणकारी कदम उठा रही है। सरकार ने बुजुर्गों की धार्मिक आस्था, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए अनेक योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया है। तीर्थयात्रा की सुविधा से लेकर वृद्धावस्था पेंशन और स्वास्थ्य सेवाओं तक, सरकार का फोकस वरिष्ठ नागरिकों को बेहतर जीवन उपलब्ध कराने पर है। गौरतलब है कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में राज्य तेजी से विकास की और अग्रसर है। पंजाब सरकार द्वारा लगातार वरिष्ठ नागरिकों को फायदा पहुंचाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना से बुजुर्गों को बड़ी राहत

भगवंत मान सरकार की सबसे चर्चित पहलों में मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना शामिल है। इस योजना के तहत पंजाब के वरिष्ठ नागरिकों को देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा सरकारी व्यवस्था के माध्यम से कराई जा रही है।

यात्रा के दौरान आने-जाने, भोजन, ठहरने और सुरक्षा जैसी सभी आवश्यक सुविधाओं का प्रबंध सरकार की ओर से किया जाता है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर बुजुर्ग भी बिना किसी अतिरिक्त खर्च के अपने धार्मिक स्थलों के दर्शन कर पा रहे हैं। बता दें कि इस योजना के तहत हजारों की संख्या में वरिष्ठ नागरिकों को लाभ मिल चुका है। समय-समय पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को फायदा पहुंचाया जा रहा है।

वृद्धावस्था पेंशन से आर्थिक सुरक्षा

CM Bhagwant Mann सरकार राज्य के पात्र वरिष्ठ नागरिकों को वृद्धावस्था पेंशन का लाभ भी उपलब्ध करा रही है। हर महीने मिलने वाली यह आर्थिक सहायता बुजुर्गों के दैनिक खर्चों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। सरकार समय पर पेंशन वितरण सुनिश्चित करने के साथ-साथ पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने के लिए विशेष अभियान भी चलाती रही है,

ताकि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति सरकारी सहायता से वंचित न रहे। वरिष्ठ नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। नियमित स्वास्थ्य जांच, आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता और इलाज की बेहतर व्यवस्था पर सरकार विशेष ध्यान दे रही है।

Exit mobile version