---Advertisement---

Bhagwant Mann: विदेशी सरजमी पर फास्टट्रैक पोर्टल और उद्योग नीतियों की गूंज! कोरिया में मुख्यमंत्री का निवेश प्लान हिट; रोड शो कर बटोरा समर्थन

सीएम Bhagwant Mann ने जापान के बाद दक्षिण कोरिया के सियोल में रोड शो कर निवेश प्लान पेश करते हुए उद्योगपतियों से सूबे में निवेश करने की अपील की है। इस दौरान विदेशी सरजमी पर पंजाब सरकार की नीतियां भी गूंजी हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 9, 2025 2:42 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: निवेश आकर्षित करने की दिशा में सीएम मान का विदेश दौरा जारी है। इस क्रम में उन्होंने दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में रोड शो किया है। मुख्यमंत्री के आधिकारिक एक्स हैंडल से इसकी जानकारी दी गई है। सीएम भगवंत मान ने इस दौरान स्थानीय उद्योगपतियों से वार्ता कर निवेश प्लान पेश किया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि पंजाब में निवेशकों के हितों की रक्षा सरकार की जिम्मेदारी है। आसार जताए जा रहे हैं जापान के बाद कोरिया से भी भारी मात्रा में निवेश पंजाब की ओर आकर्षित होगा जो सीएम भगवंत मान के प्लान के हिट होने की बानगी होगी। इससे इतर विदेशी सरजमी पर फास्टट्रैक पंजाब पोर्टल और उद्योग नीतियों की गूंज भी सुनाई दी है।

कोरिया में सीएम Bhagwant Mann का निवेश प्लान हिट

मुख्यमंत्री का निवेश प्लान कोरिया की राजधानी सियोल में हिट होता नजर आ रहा है। उन्हें सुनने के लिए भारी संख्या में स्थानीय निवेशक जुटे थे। इसमें कोरियाई कंपनियों के अलावा वित्तीय सलाहकार, अनुसंधान एवं विकास संगठन, व्यापारिक संगठन तथा कोरिया में रहने वाले भारतीय और पंजाबी प्रवासी भी बड़ी संख्या में शामिल थे। सीएम मान ने सियोल की धरती से पंजाब को निवेश के लिए एक स्थिर, पारदर्शी और भविष्य के लिए तैयार गंतव्य के रूप में प्रस्तुत किया। इस दौरान सभी से प्रगतिशील पंजाब निवेशक शिखर सम्मेलन 2026 में भाग लेने की अपील भी की गई। दावा किया जा रहा है कि मुख्यमंत्री की पहल से कोरिया की ओर से पंजाब में निवेश बढ़ेगा।

विदेशी सरजमी पर फास्टट्रैक पंजाब पोर्टल और उद्योग नीतियों की गूंज!

पंजाब के उद्योग नीति समेत अन्य कई उपलब्धियों की गूंज विदेशी सरजमी पर सुनी गई है। सीएम मान की ओर से खुद सियोल में जुटे लोगों को फास्टट्रैक पंजाब पोर्टल, व्यापार का अधिकार अधिनियम और उद्योग-हितैषी नीतियों से अवगत कराया गया। इन नीतियों के बारे में सुनकर भारतीय प्रवासियों ने पंजाब सरकार की सराहना की और निवेश के लिए भारी उत्साह दिखाया। दावा किया जा रहा है कि जल्द ही पंजाब निवेश का नया हब बन सकता है और विदेशी कंपनियां भर-भरकर यहां निवेश को रफ्तार दे सकती है। इससे रोजगार के नए अवसरों का सृजन होने के साथ प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी गति मिलने के आसार हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 29 May 2026

मई 28, 2026

कल का मौसम 29 May 2026

मई 28, 2026

मई 28, 2026

CM Mohan Yadav

मई 28, 2026

Anurag Dhanda

मई 28, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 28, 2026