---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: विशेष सफाई अभियान के तहत पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने लिया जायजा, अमृतसर साहिब और आसपास क्षेत्रों का किया निरीक्षण, जानें सबकुछ

CM Bhagwant Mann: पंजाब में मुख्यमंत्री के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा चलाए जा रहे विशेष सफाई अभियान का असर पूरे राज्य में देखने को मिल रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 16, 2026 2:16 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब में मुख्यमंत्री के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा चलाए जा रहे विशेष सफाई अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस लगातार मैदान में उतरकर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।

वह लगातार जिलों में सफाई कार्यों का जायजा ले रहे है। इसी बीच केबिनेट मंत्री अमृतसर पहुंचे, जहां उन्होंने सफाई का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर साफ-सफाई से जुड़े कार्यों की समीक्षा की और यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि आम लोगों को स्वच्छ और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराया जाए। जिसका असर देखने को मिल रहा है। लगातार विकास कार्यों का जायजा लिया जा रहा है।

पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने लिया जायजा

कैबनिट मेंत्री हरजोत सिंह बैंस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “श्री अमृतसर साहिब सिर्फ़ एक शहर नहीं, बल्कि आध्यात्मिकता का केंद्र है। श्री अमृतसर साहिब में ज़मीनी स्तर पर पहुँचकर मैंने रात में चल रहे सफ़ाई अभियान का जायज़ा लिया। हमारी टीमें रात 10 बजे से सुबह 2 बजे तक बिना थके सेवा कर रही हैं और गुरु नगरी को साफ़-सुथरा और सुंदर बनाए रखने के लिए लगातार काम कर रही हैं।

श्री अमृतसर साहिब में पहली बार, सफ़ाई अभियान सिर्फ़ दिन के समय तक ही सीमित नहीं रहेगा, बल्कि रात में भी पूरी तेज़ी से जारी रहेगा। “मिशन क्लीन पंजाब” के तहत, हम पंजाब के हर शहर को साफ़, सुंदर और विकसित बनाने के अपने संकल्प को हर हाल में पूरा करेंगे”।

क्या है पंजाब सरकार का नया प्लान? 

पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री CM Bhagwant Mann के नेतृत्व में राज्यभर में एक विशेष सफाई अभियान शुरू किया है। इसका प्रमुख उद्देश्य सड़कों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों की नियमित सफाई। नालियों और सीवरेज सिस्टम की सफाई। धार्मिक और पर्यटन स्थलों के आसपास स्वच्छता सुनिश्चित करना।
कचरा संग्रहण और निस्तारण व्यवस्था को मजबूत बनाना। लोगों को स्वच्छता अभियान में भागीदार बनाना शामिल है।

गौरतलब है कि पंजाब सरकार द्वारा तरह-तरह की परियोजनाएं चलाई जा रही है। जिससे बड़ी संख्या में लोगों को फायदा पहुंच रहा है।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026