---Advertisement---

CM Bhagwant Mann की खास पहल, 4727 कर्जदार परिवारों को जारी किया No Dues Certificate; जानें पूरी डिटेल

CM Bhagwant Mann ने अमृतसर साहिब में अनुसूचित जाति समुदाय और दिव्यांग वर्ग के ऋण माफी के लाभार्थियों को नो ड्यू सर्टिफिकेट वितरित किए।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 8, 2025 4:30 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार लगातार गरीब परिवारों की मदद को लेकर तत्पर है। इसी बीच CM Bhagwant Mann जी ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी, अमृतसर साहिब में अनुसूचित जाति समुदाय और दिव्यांग वर्ग के ऋण माफी के लाभार्थियों को नो ड्यू सर्टिफिकेट वितरित किए। सरकार ने 4727 परिवारों का ₹67.84 करोड़ का ऋण माफ करके परिवारों को बड़ी राहत दी है। सरकार पिछड़े वर्गों के मान-सम्मान को बनाए रखने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। गौरतलब है कि सीएम मान की अगुवाई में पंजाब के गरीब परिवारों को लगातार मदद प्रदान की जा रही है।

अनुसूचित जाति और दिव्यांग वर्ग को बांटा नो ड्यूज सर्टिफिकेट

आज गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, श्री अमृतसर साहिब में CM Bhagwant Mann जी ने अनुसूचित जाति समुदाय और दिव्यांग वर्ग के ऋण माफी के लाभार्थियों से मुलाकात की और उन्हें नो ड्यूज सर्टिफिकेट वितरित किए। ऋण माफी योजना के तहत 4727 परिवारों के 67 करोड़ 84 लाख रुपये के ऋण माफ कर बड़ी राहत प्रदान की गई। पंजाब के अनुसूचित जाति समुदाय और दिव्यांग श्रेणी के कर्जदारों के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है।

CM Bhagwant Mann ने कांग्रेस पर कसा तंज

CM Bhagwant Mann ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि “आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की सोच में फ़र्क! एक तरफ़ ‘आप’ के उम्मीदवार MP SanjeevArora हैं जो हमेशा प्यार और विकास की बात करते हैं। दूसरी तरफ़ कांग्रेस के उम्मीदवार भारत भूषण आशु हैं जिनके अहंकार ने उनकी माताओं और बहनों को भी नहीं बख्शा। लुधियाना पश्चिम की जनता अहंकार को नकार कर प्रेम और विकास को अवश्य चुनेगी।

श्री अमृतसर साहिब स्थित गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम में पंजाब के कोने-कोने से बड़ी संख्या में पहुँचे कीर्ति लोगों का दिल से बहुत-बहुत धन्यवाद। आप सभी द्वारा चला एक-एक कदम हमारे सिर माथे। आर्थिक तंगी के कारण कर्ज़ के बोझ तले दबे 4,727 जरूरतमंद परिवारों का आज हमने 67 करोड़ 84 लाख रुपये का कर्ज़ माफ किया है। हमने इन गरीब परिवारों के सिर से कर्ज़ की लटकती तलवार हटाकर उन्हें चिंता मुक्त किया और बेफिक्री से ज़िंदगी जीने का सहारा दिया है”।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

मार्च 11, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 11, 2026

UP Police SI Admit Card 2026

मार्च 11, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 11, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 11, 2026

Uniform Civil Code

मार्च 11, 2026