---Advertisement---

‘पंजाब गांवों के विकास से ही समृद्ध..,’ पंचायती राज दिवस पर CM Bhagwant Mann की खास प्रतिक्रिया, राज्य वासियों से कर दी बड़ी अपील

CM Bhagwant Mann ने आज पंचायती राज दिवस के अवसर पर सभी राज्य वासियों को बधाई देते हुए रंगला पंजाब की नींव मजबूत करने की अपील की है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 24, 2026 3:19 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: भारत गांवों का देश है और यही वजह है कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर ही सारा दारोमदार टिका है। कहते हैं यदि गांवों का विकास हुआ, तो शहरों पर इसका अनुकूल असर दिखेगा। गांवों की महत्ता को ध्यान में रखते हुए ही भारत जैसे लोकतंत्र में पंचायती राज दिवस मनाया जाता है। इस खास दिवस पर सीएम भगवंत मान की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। सीएम भगवंत मान ने आज पंचायती राज दिवस के अवसर पर सभी राज्य वासियों को बधाई देते हुए उनसे खास अपील की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि पंजाब गांवों के विकास से ही समृद्ध होगा। आइए मिलकर ‘रंगला पंजाब’ का निर्माण करें।

पंचायती राज दिवस पर CM Bhagwant Mann की प्रतिक्रिया

देश के विभिन्न हिस्सों में आज 24 अप्रैल को पंचायती राज दिवस धूम-धाम से मनाया जा रहा है।

इस खास दिवस पर सभी एक-दूसरे को बधाई-शुभकामना दे रहे हैं। इसी क्रम में पंजाब के सीएम भगवंत मान की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। सीएम भगवंत मान ने आज पंचायती राज दिवस के अवसर पर खास प्रतिक्रिया देते हुए राज्य वासियों से अपील की है। मुख्यमंत्री के आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट जारी कर लिखा गया है कि “पंचायतें हमारे लोकतंत्र की मजबूत नींव हैं। सभी पंजाबियों को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। पंजाब गांवों के विकास से ही समृद्ध होगा। आइए मिलकर ‘रंगला पंजाब’ का निर्माण करें।”

ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने के साथ पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत करना लक्ष्य

पंचायती राज दिवस हर वर्ष 24 अप्रैल को मनाया जाता है। 1993 में पीवी नरसिंहा राव की सरकार ने 73वें संवैधानिक संशोधन अधिनियम को लागू कर पंचायती राज दिवस मनाने की शुरुआत की थी। इसका लक्ष्य ग्रामीण विकास को बढ़ावा देना है। इसके साथ ही पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत कर विकास की परियोजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है। सनद रहे कि भारत में पंचायतों को संवैधानिक दर्जा मिला है जो लोकतंत्र में गांवों का महत्व दर्शाता है। यही वजह है कि हर वर्ष 24 अप्रैल को पंचायती राज दिवस मनाया जाता है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जुलाई 23, 2026

Punjab News

जुलाई 23, 2026

Arvind Kejriwal

जुलाई 23, 2026

 Punjab News

जुलाई 23, 2026

कल का मौसम 24 July 2026

जुलाई 23, 2026

Jharkhand News

जुलाई 23, 2026