---Advertisement---

पंजाब में विकास की जीत के लिए CM Bhagwant Mann ने लिए कई ऐतिहासिक फैसले, महिलाओं के साथ युवाओं की तरक्की पर किया इस तरह काम

CM Bhagwant Mann: पंजाब के गांव में पहुंचे मुख्यमंत्री ने लोगों से मुलाकात करते हुए सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर शेयर की और उसके साथ ही बताया कि किस तरह से राज्य में विकास पर ध्यान दिया जा रहा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 23, 2026 4:32 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: लोक मिलनी कार्यक्रम के जरिए पंजाब के अलग-अलग गांव में जाकर सरकार अपनी काम और उपलब्धियां को बता रही है। ऐसे में बीते दिन सीएम भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई मावां-धियां सत्कार योजना के तहत वित्तीय सहायता देने और अन्य विकास कार्या की घोषणा गई। इस दौरान उन्होंने बताया कि 1 जुलाई से मावां-धियां सत्कार योजना के तहत महिलाओं को बिना किसी फिंगरप्रिंट की 3 महीने की राशि एक साथ प्रदान की जाएगी। आइए जानते हैं आखिर फरीदकोट जिले के पंजग्रेन कला गांव में उन्होंने क्या कहा है।

CM Bhagwant Mann ने महिलाओं के हित में कहीं ये बात

सीएम भगवंत मान ने लोगों के साथ मुलाकात करते हुए सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें शेयर की और इसके साथ ही लिखा, “फरीदकोट के पंजग्रेन कलां गांव में आयोजित ‘लोक मिलनी’ कार्यक्रम में संगत, खासकर माताओं और बहनों से मिले अपार प्यार के लिए दिल से धन्यवाद। आज पंजाब की तरक्की के लिए कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए हैं। 1 जुलाई से ‘मावां-धियां सत्कार योजना’ के तहत बिना किसी फिंगरप्रिंट की शर्त के 3 महीने की कुल आर्थिक सहायता दी जाएगी। गांव के विकास के लिए पहले जारी किए गए ₹3.86 करोड़ के अलावा, आज 50 लाख की नई ग्रांट की भी घोषणा की गई है।”

पंजाब में विकास की जीत का किया सीएम मान ने जिक्र

वहीं इसके साथ में सीएम भगवंत मान ने युवाओं के लिए 67,550 से ज़्यादा पक्की नौकरियां, 90% घरों के लिए ज़ीरो बिजली बिल, किसानों को दिन में बिजली और मुफ्त इलाज जैसी सुविधाओं के साथ, ‘आपकी सरकार’ पंजाब को फिर से ‘रंगला पंजाब’ बनाने के लिए दिन-रात काम कर रही है। पारंपरिक नेताओं द्वारा लूट-खसोट का दौर खत्म हो गया है, अब सिर्फ विकास की जीत होगी।

 

यह सच है कि सीएम भगवंत मान की तरफ से लगातार विकास का कार्य किया जा रहा है और हर लोगों को इसकी सुविधा मिल सके इस पर ध्यान दिया जा रहा है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 24 June 2026

जून 23, 2026

Punjab News

जून 23, 2026

Lucknow Viral Video

जून 23, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 23, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 23, 2026

Anurag Dhanda

जून 23, 2026