---Advertisement---

CM Bhagwant Mann के निर्देशों का असर, बाढ़ से तबाही के बीच पीड़ितों को मिल रही है सभी जरूरी सुविधाएं; पंजाब सरकार की चारों तरफ हो रही है तारीफ

CM Bhagwant Mann: पंजाब में बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है। 1200 से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में है। लोग टैंटों में रहने के लिए मजबूर हो गए है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 3, 2025 5:58 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब में बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है। 1200 से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में है। लोग अपने घरों को छोड़कर टैंटों में रहने के लिए मजबूर हो गए है। इस स्थिति में भी पंजाब के मंत्री, विधायक रात दिन बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे है, पीड़ितों को रहने, खाने, पीने की सुविधा मुहैया कराई जा रही है। यहां तक की खुद CM Bhagwant Mann ग्राउंड जीरो पर जाकर स्थिति का जायजा ले रहे है और सभी जरूरी दिशा-निर्देश भी दे रहे है। बता दें कि बाढ़ से तबाही के बाद भी पंजाब सरकार के प्रयासों को जबरदस्त सराहना हो रही है, खुद बाढ़ पीड़ित – मंत्री, विधायकों की जमकर तारीफ कर रहे है।

बाढ़ से तबाही के बीच पीड़ितों को मिल रही है सभी जरूरी सुविधाएं

बाढ़ से प्रभावित हुए पीड़ितों की CM Bhagwant Mann सरकार सारी सुविधाएं मुहैया करा रही है। लोगों को खाने पीने की चीजों से लेकर रहने तक की सुविधा प्रदान की गई है। इसके अलावा पशुओं के खाने के लिए चारा, चौकर दिया जा रहा है। वहीं आप पंजाब ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक वीडियो शेयर की है, जहां एक व्यक्ति पंजाब सरकार के मंत्री की जमकर तारीफ करते हुए नजर आ रहा है कि कैसे पंजाब सरकार के मंत्री रातों दिन बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे है और लोगों की मदद कर रहे है।

आप पंजाब ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि “यही है आम आदमी पार्टी की ‘काम की राजनीति’ और यही है मान सरकार के मंत्रियों का समर्पण। बाढ़ प्रभावित परिवारों से सुनिए कि कैसे इस मुश्किल घड़ी में कैबिनेट मंत्री लालजीतभुल्लर दिन-रात पूरी तन-मन से लोगों की मदद और सेवा में जुटे हुए हैं”।

बाढ़ प्रभावित इलाकों में लगातार भेजी जा रही है राहत सामग्री

बता दें कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों के खाने पीने का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। लगातार लोगों के पास राहत सामग्री पहुंच रही है। इसके अलावा कई एंबुलेंस इन इलाकों में भेजे जा चुके है, ताकि गर्भवती महिलाएं, बीमार लोगों की मदद की जा सके। इसके अलावा लोगों के रहने की भी व्यवस्था की गई है। वहीं आम आदमी पार्टी की महिला विंग की पदाधिकारियों ने भी रावी नदी के तटों को मजबूत करने के लिए चल रहे प्रयासों में पार्टी की अन्य टीमों के साथ मिलकर सेवा कार्य में हाथ बंटाया। कैबिनेट मंत्री harjot bains और उनकी पूरी टीम ने आनंदपुर साहिब निर्वाचन क्षेत्र में नदी के किनारे बसे घरों के निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया है। यह कहना गलत नहीं होगा कि पंजाब के मंत्री अपनी जान जोखिम में रखकर लोगों की लगातार मदद कर रहे है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

 Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

कल का मौसम 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026