---Advertisement---

CM Bhagwant Mann की वजह से विकास में टॉप पर रहा पंजाब का यह गांव, 3.25 करोड़ के कार्यों का किया उद्घाटन

CM Bhagwant Mann: पंजाब के गांव के विकास के लिए लगातार सरकार के दिशानिर्देश में इस गांव ने सबसे ज्यादा विकास किया है। ऐसे में मुख्यमंत्री की तरफ से करोड़ों के कार्यों की शुरुआत की घोषणा की गई है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 22, 2026 3:22 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब के विकास में गांव की भागीदारी हो सके इसके लिए सरकार लगातार प्रयासरत है और ऐसे में मान सरकार की अगुवाई में चनार्थल कलां गांव ग्रामीण विकास में सबसे आगे रहा है। वहीं बीते दिन जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान सीएम भगवंत मान ने इस गांव का दौरा किया और लोगों से मुलाकात करते हुए दिखे। सोशल मीडिया पर इसे लेकर आप पंजाब और सीएम भगवंत मान अपनी भावनाएं शेयर करते हुए दिखे हैं। आइए जानते हैं इस दौरान उन्होंने विकास के लिए 3.25 करोड़ के कामों का उद्घाटन करने की जानकारी देते हुए क्या कहा है।

CM Bhagwant Mann ने इस तरह गांव के विकास को दिया बढ़ावा

आप पंजाब में लिखा, “मान सरकार की अगुवाई में चनार्थल कलां गांव ग्रामीण विकास में सबसे आगे रहा है! आज, लोग एक मीटिंग के लिए चनार्थल कलां गांव पहुंचे। गांव के सर्वांगीण विकास के लिए ₹3.25 करोड़ के कामों का उद्घाटन किया गया और लाइब्रेरी का दौरा किया गया। इस दौरान, उन्होंने लाइब्रेरी में पढ़ रहे बच्चों से बात की, जिन्होंने बताया कि यह लाइब्रेरी गांव वालों और स्थानीय लोगों की पसंदीदा जगह बन गई है और यहां से उन्हें अपना ज्ञान और जानकारी बढ़ाने में काफी मदद मिलती है।”

लोगों से विकास पर क्या बोले सीएम भगवंत मान

वहीं इस दौरान सीएम भगवंत मान ने कहा, “फतेहगढ़ साहिब के चनार्थल कलां गांव में युवाओं के सुनहरे भविष्य के लिए एक आधुनिक लाइब्रेरी का उद्घाटन किया गया। इसके बाद, ‘जनता मिलन’ कार्यक्रम के दौरान मिले अपार प्यार के लिए संगत का दिल से धन्यवाद। माताओं और बहनों के सम्मान में, ‘मावां-धियां सम्मान योजना’ के तहत 1 जुलाई से आर्थिक सहायता शुरू होगी। इसमें पहली बार 3 महीने की राशि एक साथ दी जाएगी, जिसके तहत सामान्य श्रेणी की महिलाओं को 3000 और SC श्रेणी की महिलाओं को 4500 दिए जाएंगे। साथ ही, गांव के विकास के लिए चनार्थल पंचायत को ₹51 लाख की ग्रांट दी गई है।

2027 की जीत पर क्या बोले सीएम मान

वहीं पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा, “किसानों की मुश्किलों को समझते हुए, खेती के लिए दिन के समय बिजली की सप्लाई सुनिश्चित की गई है। पारंपरिक नेताओं ने पंजाब को सिर्फ लूटा है, लेकिन आपकी सरकार रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए काम कर रही है। लोगों का उत्साह दिखाता है कि 2027 में भी विकास की ही जीत होगी।”

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026