CM Bhagwant Mann की ‘तीर्थ यात्रा योजना’ बुजुर्गों के लिए है बेहतरीन सुविधा, जानें कैसे सफर बन रहा आसान

CM Bhagwant Mann: फ्री तीर्थ यात्रा पर पंजाब के बुजुर्गों को भेजा जा रहा है और यह सरकार की वजह से संभव हो सका है। इसे लेकर बुजुर्ग उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। जानिए डिटेल्स क्या है।

CM Bhagwant Mann

Photo Credit- Google CM Bhagwant Mann

CM Bhagwant Mann: पंजाब की तरक्की के लिए सरकार की तरफ से हर संभव प्रयास किया जाता है। राज्य में जो रह रहे हैं हर एक शख्स को सभी जरूरी सुविधाएं दी जा सके इसके लिए सीएम भगवंत मान कभी भी पीछे नहीं रहते हैं। अलग-अलग पहल और मुहिम के तहत हर वर्ग के लोगों का ध्यान रखने में मान सरकार पीछे नहीं है। वहीं इस सबके बीच कैबिनेट मिनिस्टर हरपाल सिंह चीमा ने एक वीडियो को शेयर करते हुए दिखाया कि कैसे तीर्थ यात्रा योजना से बुजुर्गों के चेहरे पर खुशी आई है। वह किस तरह से सीएम भगवंत मन की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।

CM Bhagwant Mann बुजुर्गों को दे रहे ये सुविधाएं

हरपाल सिंह चीमा ने एक वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, “मान सरकार की तीर्थ यात्रा योजना बुजुर्गों के लिए एक बेहतरीन सुविधा है। आज हमारे बुजुर्ग बिना किसी खर्च या परेशानी के पवित्र स्थलों की यात्रा कर रहे हैं। मुफ्त यात्रा के साथ-साथ रहने और खाने पीने के उचित इंतजामों से यात्रा को आरामदायक बनाया जा रहा है।” यह सच है कि सीएम भगवंत मान की तरफ से बुजुर्ग लोगों को फ्री तीर्थ यात्रा पर भेजने की जिस तरह से मुहिम चलाई जा रही है वह लाखों लोगों के लिए तो फिर से कम नहीं है

बुजुर्गों के लिए मसीहा बने सीएम भगवंत मान

कभी आर्थिक स्थिति की वजह से तो कभी सभी जरूरी सुविधाएं न मिलने की वजह से लोग तीर्थ यात्रा पर नहीं जा पाते हैं। ऐसे में बुजुर्ग लोगों की मदद के लिए खुद सीएम भगवंत मान सामने आए और उन्होंने मुफ्त तीर्थ यात्रा योजना की शुरुआत की। न सिर्फ यात्रा बल्कि खाना पीना और रहना भी फ्री किया गया और इसने निश्चित तौर पर बुजुर्ग लोगों के लिए एक राहत की सौगात है। इस पहल के तहत वे बिना किसी खर्च और परेशानी के यात्रा कर सकते हैं। इस बारे में बुजुर्ग लोगों का कहना है कि ऐसा किसी सरकार ने नहीं किया लेकिन सीएम भगवंत मान ने उनकी खुशी को तवज्जो दिया।

 

Exit mobile version