---Advertisement---

पंजाब में जमीनी स्तर पर CM Bhagwant Mann हर परिवार से पूछेंगे हाल, देखें क्या है खास प्लानिंग

CM Bhagwant Mann: पंजाब के हर परिवार से जुड़कर उनकी परेशानियों को खत्म करने के लिए अडिग सरकार डोर टू डोर कैंपेन की शुरुआत कर रही है जिससे जमीनी स्तर पर जनता से जुड़ाव हो सकता है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 19, 2026 5:47 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार की तरफ से लगातार जनता के हित में तरह-तरह के फैसले लिए गए हैं जहां एक तरफ नशे जैसे सालों से चली आ रही समस्या को जड़ से खत्म करने का काम किया जा रहा है। वहीं अपराधियों का नामों निशान खत्म हो सके इस पर भी सीएम भगवंत मान लगातार काम कर रहे हैं। शिक्षा हो या फिर स्पोर्ट्स हर जगह पर प्रगति का कार्य जारी है। वहीं इस सबके बीच अब डोर कैंपेन के तहत लोगों से सीधे बातचीत करने का फैसला अब सरकार की तरफ से लिया गया है जिसकी शुरुआत बहुत जल्द होने वाली है। आइए जानते हैं सीएम भगवंत मान की तरफ से यह अहम कदम क्या है।

CM Bhagwant Mann के 2.68 लाख बूथ कमेटी मेंबर घर-घर पहुंच लेंगे ब्यौरा

हरपाल सिंह चीमा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में पूरी जानकारी दी जहां उन्होंने लिखा, “आम आदमी पार्टी पंजाब में घर-घर जाकर पंजाबियों से सीधे बातचीत करेगी। यह कैंपेन 20 सितंबर से शुरू किया जा रहा है। इस कैंपेन के तहत पंजाब के 25,332 बूथों पर 2.68 लाख बूथ कमेटी मेंबर घर-घर पहुंचेंगे। मान सरकार के कामों, जनहितैषी फैसलों और लोगों को मिल रहे फायदों की जानकारी देने के साथ-साथ लोगों से सीधे बातचीत भी की जाएगी।”

क्या है सीएम मान की मुहिम का लक्ष्य

वहीं इस वीडियो में मनीष सिसोदिया यह बताते हुए नजर आ रहे हैं कि कैसे 4.5 साल में सीएम भगवंत मन की वजह से पंजाब में बदलाव आया है। सरकारी लाभ उठाने वाले हर परिवार को महीने में काम से कम 15000 रुपए का सौगात मिला है। इतना ही नहीं उनका कहना है की डोर टू डोर कैंपेन के तहत हर परिवार से यह ब्योरा लिया जाएगा कि आखिर सीएम भगवंत मान की सरकार में 4.5 साल के दौरान उनके परिवार में क्या बदलाव हुआ। उनकी निजी जिंदगी में क्या परिवर्तन आए।

जाहिर तौर पर यह कदम जमीनी स्तर पर लोगों से जुड़कर उन तक पहुंचने का एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो सकता है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 7 October 2026

अक्टूबर 6, 2026

Rain Alert 7 October 2026

अक्टूबर 6, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 6, 2026

Jaya Bachchan

अक्टूबर 6, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 6, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 6, 2026