---Advertisement---

सत्कार राशि से बेटियों के लिए पैरों पर खड़े होने का सपना हुआ आसान, देखें CM Bhagwant Mann ने कैसे बदल दी जिंदगी

CM Bhagwant Mann: सत्कार योजना के तहत निश्चित तौर पर पंजाब की महिलाओं को सरकार की तरफ से खास तोहफा मिला है और इसने उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की पहल की है। इसका फायदा राज्य में देखने को मिला है। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 8, 2026 3:13 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब की महिलाएं अब घर के पुरुष पर निर्भर नहीं है क्योंकि सरकार की तरफ से उन्हें सत्कार योजना का लाभ मिल रहा है जिससे वह अपने खर्च खुद उठा सकती हैं। यह निश्चित तौर पर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है जिसने पंजाब की महिलाओं को सीएम भगवंत मान की तरफ से किसी तोहफे से कम नहीं है। आइए जानते हैं कैसे सरकार ने लोगों का दिल जीता है और कैबिनेट मिनिस्टर डॉक्टर बलबीर सिंह ने इसे लेकर क्या कहा है। जाहिर तौर पर सीएम भगवंत मान की वजह से पंजाब की महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ा है।

सीएम भगवंत मान की वजह से आया बदलाव का दौर

डॉ बलबीर सिंह ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में कहा, “मान सरकार की तरफ से ‘मावां ध्यान सत्कार योजना’ के तहत महिलाओं को दिया जा रहा मानदेय उनकी ज़िंदगी में बड़ा बदलाव ला रहा है। इस मदद से बेटियों का पढ़-लिखकर अपने पैरों पर खड़े होने का सपना और आसानी से पूरा होगा। अब उन्हें अपने सपने पूरे करने के लिए किसी के आगे हाथ फैलाने या किसी का साथ देने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। महिलाएं इस पहल के लिए मान सरकार की बहुत शुक्रगुजार हैं।”

कैसे बेटियों के सपने को CM Bhagwant Mann ने किया स्वीकार

जहां वीडियो में सीएम भगवंत मान की तारीफ करते हुए लड़की बताती है कि वह सिविल सर्विस की तैयारी कर रही है। पहले उसे किताब और एग्जाम फॉर्म भरने के लिए घर से पैसे लेने पड़ते थे और इसके लिए उसे सोचना पड़ता था लेकिन सीएम भगवंत मान की वजह से अब उसके पास खुद पैसे होते हैं। इसके अलावा लड़की यह भी कहती नजर आती है कि पहले महिलाएं अपने लिए दवाई लेने से भी कतराती थी लेकिन अब वह अपने पैसों से दवाई ले पाती है। निश्चित तौर पर सीएम भगवंत मान वह सरकार है जिसने पंजाब का कायाकल्प कर दिया है। यही वजह है कि जनता उनकी तारीफ करने में पीछे नहीं रहती है।

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 8, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 8, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 8, 2026

Satya Niketan Collapse

सितम्बर 8, 2026

Viral Video

सितम्बर 8, 2026

BAPS

सितम्बर 8, 2026