CM Bhagwant Mann ने पंजाब की खेती-बाड़ी की बदल दी तस्वीर, नई नहरें बनवाकर किसानों के लिए बने मसीहा

CM Bhagwant Mann: पंजाब के किसानों के लिए नहर सुविधा निश्चित तौर पर मान सरकार की तरफ से एक तोहफे से कम नहीं है जो कृषि को सुविधाजनक बनाने के लिए एक प्रयास है। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है।

CM Bhagwant Mann

Photo Credit- Google CM Bhagwant Mann

CM Bhagwant Mann: किसानों के आय का मूल जरिया ही उनकी खेती होती है अगर खेती अच्छी हो तो जीवन यापन करने में परेशानी नहीं होती है। इसके लिए जरूरी है कि वह तमाम सुविधाएं मिले जो उनकी खेती के लिए महत्त्वपूर्ण है। पंजाब के किसानों के लिए यह मुश्किलें कम करने में सीएम भगवंत मान कभी भी पीछे नहीं रहते हैं और सरकार लगातार इस बात का ध्यान रखती है कि किसी को कोई परेशानी ना हो। ऐसे में फिलहाल पंजाब में नहरें बनाई जा रही है जो निश्चित तौर पर राज्य की खेती को एक अलग तस्वीर देने वाली है।

कृषि के लिए जानें कैसे काम कर रहे सीएम भगवंत मान

आप पंजाब ने एक वीडियो को पोस्ट करते हुए दिखाया कि कैसे नहर बनने के बाद किसानों के खेत की रंग और दिशा ही बदल गई है। इसकी वजह से उनकी खेती पर इसका अच्छा असर देखने को मिलेगा। आप पंजाब में इस वीडियो को पोस्ट करते हुए कहा, “सरकार ने नई नहरे बनाकर बहुत अच्छा काम किया है. अब हर खेत तक नहर का पानी पहुंचाया जा रहा है मान सरकार ने पंजाब की खेती बाड़ी की तस्वीर बदल दी है। नहर का पानी पहुंचाने के लिए अभुतपूर्ण काम किया है और भूजल को बचाया है। अब हर खेत को ऐसे नहर के पानी की सुविधा मिल रही है जो फायदेमंद तत्वों से भरपूर है।”

नहर सुविधा से किसानों को सीएम भगवंत मान का तोहफा

पंजाब में नहर की सुविधा किसानों के लिए काफी जरूरी है और इससे उनकी खेती में भी असर देखने को मिलेगा। पंजाब की भगवंत मान सरकार जिस तरह से लगातार खेती को बढ़ाने का काम कर रही है वह निश्चित तौर पर सराहनीय है। सीएम मान की जितनी तारीफ की जाए वह कम है। किसानों को हर संभव खेती करने में फायदा मिल सके और बिना खर्च के वह अपनी फसल कर सके इसके लिए पंजाब सरकार लगातार तत्पर रहती है।

 

Exit mobile version