विश्व पर्यावरण दिवस पर CM Bhagwant Mann ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, वृक्षारोपण और जल संरक्षण पर दिया जोर, जानें डिटेल

CM Bhagwant Mann: विश्व पर्यावरण दिवस पर पंजाब के मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को शुभाकामनाएं दी है। साथ ही लोगों को कुछ सलाह दी है।

CM Bhagwant Mann

फाइल फोटो

CM Bhagwant Mann: विश्व पर्यावरण दिवस पर पंजाब के मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को शुभाकामनाएं दी है। साथ ही उन्होंने वृक्षारोपण और जल संरक्षण पर जोर दिया है। हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और हरित पर्यावरण आने वाली पीढ़ियों के लिए एक अनमोल विरासत है, जिसे सुरक्षित रखना हम सभी का कर्तव्य है।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में लोगों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने और जल संरक्षण को जन आंदोलन का रूप देने की अपील की। गौरतलब है कि पर्यावरण में बदलाव के कारण पूरी दुनिया में हाहाकार मचा हुआ है।

विश्व पर्यावरण दिवस पर CM Bhagwant Mann ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

बता दें कि CM Bhagwant Mann ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “विश्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! पंजाब के पर्यावरण को स्वच्छ और प्रदूषणमुक्त रखना आपकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

आइए आज हम सब मिलकर अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने और जल संरक्षण का संकल्प लें। प्रकृति का संरक्षण होगा, तभी जीवन का संरक्षण संभव है”।

मुख्यमंत्री ने जल संरक्षण पर दिया विशेष जोर

बता दें कि CM Bhagwant Mann ने अपने ट्वी में जल संरक्षण की आवश्यकता को भी रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि भूजल स्तर में लगातार गिरावट चिंता का विषय है और इसे रोकने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे।

उन्होंने वर्षा जल संचयन, पानी के विवेकपूर्ण उपयोग और जल संसाधनों के संरक्षण को समय की सबसे बड़ी जरूरत बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि आज जल संरक्षण पर ध्यान नहीं दिया गया तो भविष्य में गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

 

Exit mobile version