CM Bhagwant Mann के ट्रांसपेरेंट सिस्टम की वजह से 70000 युवाओं का सपना हुआ साकार, मुख्यमंत्री बोले ‘पंजाब को गर्व…’

CM Bhagwant Mann: 70000 से ज्यादा युवाओं के सपने को साकार करने के लिए कैसे सरकार ने हर कदम साथ दिया है और यह निश्चित तौर पर बताता है कि पंजाब में टैलेंट को तवज्जो दिया जा रहा है।

CM Bhagwant Mann

Photo Credit- Google CM Bhagwant Mann

CM Bhagwant Mann: अब पंजाब में सरकारी नौकरी का मतलब पक्षपात या घूसखोरी नहीं है यहां टैलेंट के दम पर सीएम मान की तरफ से नौकरी प्रदान की जा रही है। ऐसे में 70000 युवाओं के सपने को साकार किया गया और उन्हें नौकरी मिल पाए। खास मौके पर आखिर सीएम भगवंत मान की तरफ से क्या कहा गया है और कैसे पंजाब में युवाओं के तकदीर को बदलने की पहल सरकार की तरफ से देखा जा रहा है। दरअसल सरकार की तरफ से युवाओं को शिक्षित बनाने और हर एक प्रतियोगिता में पंजाब देश में नाम रोशन कर सके इसके लिए लगातार प्रयास जारी है।

टैलेंट के दम पर सीएम भगवंत मान ने युवाओं को दिया साथ

जहां वीडियो को शेयर करते हुए सीएम भगवंत मान ने कहा, “जब सरकार की नीयत साफ़ और ईमानदार होती है, तो हर युवा राज्य का गौरव बढ़ाता है। हमें इन टैलेंटेड युवाओं पर गर्व है जिन्होंने सिर्फ़ मेरिट के आधार पर नौकरी पाई है। इस ट्रांसपेरेंट सिस्टम की वजह से आज 70,000 से ज़्यादा युवाओं का भविष्य उज्ज्वल हो गया है।” इस दौरान वह टैलेंटेड युवाओं से भी मिलते हुए नजर आ रहे हैं जिन्होंने टैलेंट के दम पर अपने सपने को साकार किया।

CM Bhagwant Mann ने इस तरह युवाओं को दिया रोजगार

सीएम भगवंत मान के द्वारा किए गए काम को लेकर अगर बात करें तो दरअसल पंजाब में 70000 से ज्यादा युवाओं को मेरिट के आधार पर सरकारी नौकरी दी गई है और यह कहीं ना कहीं सरकार की सफलता को बखूबी बयां करने के लिए काफी है। इसके साथ ही आउटसोर्सिंग पर काम कर रहे हैं। 65000 से ज्यादा कर्मचारियों को पक्का किया गया था। कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों को परमानेंट किया गया जिन्होंने 10 साल की सेवाएं पूरी कर ली है। ऐसे में जॉब से लेकर शिक्षा तक में सीएम भगवंत मान की तरफ से चौतरफा काम किया जा रहा है। राज्य के युवाओं को नौकरी में मौका मिल सके इसके लिए लगातार सीएम भगवंत मान साथ खड़े हैं।

 

 

 

Exit mobile version