---Advertisement---

CM Bhagwant Mann की अगुवाई में पंजाब पुलिस ने अपराधियों की तोड़ी कमर, भगवानपुरिया गिरोह के दो गैंगस्टर गिरफ्तार; जानें पूरी डिटेल

CM Bhagwant Mann: पंजाब पुलिस राज्य में कानून व्यवस्था को कायम करने के लिए लगातार मेहनत कर रही है, और इसका असर भी देखने को मिल रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: नवम्बर 14, 2025 1:53 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब पुलिस राज्य में कानून व्यवस्था को कायम करने के लिए लगातार मेहनत कर रही है, और इसका असर भी देखने को मिल रहा है। यह कहना गलत नहीं होगा कि महज कुछ ही सालों में सीएम भगवंत मान सरकार की अगुवाई में पंजाब पुलिस कानून व्यवस्था को दुरूस्त कर दिया है। इसी बीच बटाला पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए जग्गू भगवानपुरिया गिरोह के विदेशी गैंगस्टर अमृत दलाम के प्रमुख सहयोगियों – विजय मसीह और मलकीत सिंह – को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा कई विदेश निर्मित हथियारों को भी जब्त किया है। इसकी जानकारी खुद डीजीपी पंजाब पुलिस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स के माध्यम से दी है।

पंजाब पुलिस ने अपराधियों की तोड़ी कमर

डीजीपी पंजाब पुलिस ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि “बटाला पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए जग्गू भगवानपुरिया गिरोह के विदेशी गैंगस्टर अमृत दलाम के प्रमुख सहयोगियों – विजय मसीह और मलकीत सिंह – को गिरफ्तार किया है और उनके पास से दो विदेशी निर्मित .30 कैलिबर पिस्तौल और ज़िंदा कारतूस बरामद किए हैं। अभियान के दौरान, आरोपी मलकीत सिंह ने पुलिस हिरासत से भागने का प्रयास किया और एक छिपे हुए हथियार से पुलिस दल पर गोलीबारी की। कुछ देर चली गोलीबारी के बाद उसे काबू कर लिया गया।

प्रारंभिक जाँच से पता चलता है कि गैंगस्टर अमृत दलाम ने दोनों आरोपियों को टारगेट किलिंग करने का काम सौंपा था। उनका आपराधिक इतिहास रहा है और उन पर हत्या के प्रयास, एनडीपीएस अधिनियम और शस्त्र अधिनियम के तहत मामले दर्ज हैं”।

CM Bhagwant Mann की अगुवाई में कानून व्यवस्था बेहतर

आरोपी मलकीत सिंह अगस्त 2025 में कलानौर बस स्टैंड पर प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्यों के साथ गोलीबारी की घटना में भी शामिल था और तब से फरार था। पूरे नेटवर्क और उसके आगे-पीछे के संबंधों का पता लगाने के लिए आगे की जाँच जारी है। Punjab Police Ind संगठित अपराध नेटवर्क को ध्वस्त करने और राज्य भर में जन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपनी अटूट प्रतिबद्धता दोहराता है। यह कहना गलत नहीं होगा कि सीएम भगवंत मान सरकार कानून व्यवस्था को कायम करने के लिए लगातार सराहनीय काम कर रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

DK Shivakumar

मई 30, 2026

Arvind Kejriwal

मई 29, 2026

Punjab News

मई 29, 2026

Punjab News

मई 29, 2026

Rashifal 30 May 2026

मई 29, 2026

Rain Alert 30 May 2026

मई 29, 2026