ड्रग्स की तस्करी करने वालों को नहीं छोड़ेंगे CM Bhagwant Mann, देखें पंजाब पुलिस के ऑपरेशन का 457वें दिन क्या रहा अंजाम

CM Bhagwant Mann: पंजाब की जनता को ड्रग से दूर रखने और आरोपियों को दबोचने में लगातार मान सरकार कार्यरत है। ऐसे में अलग-अलग जगह पर छापेमारी की गई और 457वें दिन भी बड़ी सफलता मिली है।

CM Bhagwant Mann

Photo Credit- Google CM Bhagwant Mann

CM Bhagwant Mann: नशीली दवाओं के खिलाफ युद्ध का 457वां दिन पंजाब पुलिस के लिए खास रहा है। सीएम भगवंत मान के निर्देश पर पंजाब भर में कई स्थानों पर छापेमारी की गई। ड्रग तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए पंजाब पुलिस ने 75 ड्रग तस्करों की गिरफ्तारी की है। उसके साथ उनके पास से हीरोइन, अफीम की दूसरी नशीली गोलियों के साथ-साथ ट्रक मनी बरामद किए गए हैं। आइए जानते हैं पंजाब पुलिस ने इस बात की जानकारी देते हुए क्या कहा है। सीएम भगवंत मान के निगरानी में किस तरह से राज्य विकास की ओर अग्रसर है।

देखें 457 वें दिन पंजाब पुलिस को कैसे मिली बड़ी सफलता

युद्ध नाशियन विरोध के तहत 457वें दिन 75 ड्रग तस्कर की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं इस दौरान जब्त की गई हेरोइन 673 ग्राम। इसके साथ ही जब्त की गई अफीम की भूसी की कुल मात्रा 74 किलोग्राम है। बरामद की गई कुल गोलियां/कैप्सूल 1900 है तो बरामद ड्रग मनी की कुल राशि 31,850 रुपये बताया गया है। सीएम भगवंत मान के निर्देश पर पंजाब पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रही है और पंजाब से ड्रग्स तस्करी का नामोंनिशान खत्म हो सके इसके लिए लगातार प्रयास कर रही है।

CM Bhagwant Mann के निर्देश पर लोगों को मिल रहा जीवनदान

457 दिनों में गिरफ्तार किए गए मादक पदार्थों के तस्करों की कुल संख्या 66,093 है। एसपी/डीएसपी रैंक के अधिकारियों और पुलिस कर्मियों के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने संदिग्धों को जांच के लिए रोका। दो लोगों को नशा मुक्ति केंद्र भेजा गया है।
जी हां, 2 लोगों को काउंसलिंग दी गई और नशा छुड़ाने और रिहैबिलिटेशन ट्रीटमेंट के लिए भेजा गया। ऐसे में काउंसलिंग के जरिए उन्हें जीवन दान मिल सके। यह सच है कि पंजाब के युवाओं को ड्रग्स से दूर रखने के लिए लगातार सीएम भगवंत मान प्रयासरत है और अलग-अलग जरिया ढूंढ रहे हैं। भारत में स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने से लेकर रोजगार देने में मान सरकार पीछे नहीं है। इस सबके बीच पंजाब पुलिस लगातार एक्शन में है।

 

 

 

Exit mobile version