CM Bhagwant Mann के प्रयासों का दिखा असर, किसानों के खेत में पहुंच रहा नहर का पानी, मुफ्त बिजली से गदगद हुए अन्नदाता, जानें सबकुछ

CM Bhagwant Mann: पंजाब में किसानों को सिंचाई और बिजली से जुड़ी समस्याओं से राहत दिलाने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है।

CM Bhagwant Mann

फाइल फोटो

CM Bhagwant Mann: पंजाब में किसानों को सिंचाई और बिजली से जुड़ी समस्याओं से राहत दिलाने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है। CM Bhagwant Mann के नेतृत्व में सरकार द्वारा उठाए गए कदमों का असर अब गांवों और खेतों में दिखाई देने लगा है। कई इलाकों में नहरों के माध्यम से किसानों के खेतों तक पानी पहुंच रहा है।

जिससे बड़ी संख्या में किसानों का फायदा हो रहा है। इसके साथ ही दिन के समय अन्नदाताओं को मुफ्त बिजली की भी सुविधा मिल रही है। वहीं आप पंजाब की तरफ से एक वीडियो शेयर किया गया है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

आप पंजाब ने शेयर किया वीडियो

आप पंजाब ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर वीडियो जारी करते हुए कहा कि “खेतों में नहर का पानी पहुँचाकर और किसानों को दिन के समय मुफ्त बिजली देकर, मान सरकार ने किसानों की सभी समस्याओं का स्थायी समाधान कर दिया है।

किसानों की बात ध्यान से सुनने के लिए इस साहसी व्यक्ति ने मान सरकार को धन्यवाद दिया है”। गौरतलब है कि CM Bhagwant Mann के ही निर्देशों का असर है कि अब किसानों को मोटर या बिजली पर निर्भर नहीं रहना पड़ रहा है। नहर का पानी अब खेतों में आसानी से पहुंच  रहा है। इससे बड़ी संख्या में किसानों को सीधा फायदा पहुंच रहा है।

CM Bhagwant Mann के प्रयासों का दिखा असर

नहर के पानी के साथ-साथ पंजाब सरकार की मुफ्त बिजली योजना का लाभ भी किसानों को मिल रहा है। कृषि कार्यों के लिए बिजली खर्च में राहत मिलने से खेती की लागत कम हुई है। किसानों का कहना है कि बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं में सुधार से उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने में मदद मिल रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि नहरों के माध्यम से पर्याप्त पानी उपलब्ध होता है तो भूजल दोहन में कमी आएगी। राज्य सरकार का कहना है कि किसानों की समस्याओं का समाधान उसकी प्राथमिकता है।

 

 

 

Exit mobile version