---Advertisement---

CM Bhagwant Mann का नशीली दवाओं के खिलाफ युद्ध में मिली 386वें दिन बड़ी सफलता, एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स ने 105 तस्करों को किया गिरफ्तार

CM Bhagwant Mann: पंजाबी की मान सरकार नशा को खत्म करने के लिए अडिग है। ऐसे में 346वें दिन पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। क्या है वह जिसकी जानकारी दी गई।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 23, 2026 3:44 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार ना सिर्फ शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त कर रही है बल्कि ड्रग्स का नामोनिशान राज्य से खत्म करने के लिए युद्ध नाशियन विरुद्ध पहल की शुरुआत हुई थी जिसे 386 दिन हो चुके हैं। इस दौरान लगातार ड्रग तस्करों की गिरफ्तारी हो रही है। वहीं इस सबके बीच पंजाब पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है कि सीएम भगवंत मान के नेतृत्व में चल रहे इस पहल के तहत 105 तस्करों की गिरफ्तारी हुई है। 26 लोगों को नशा मुक्ति और पुनर्वास के लिए प्रेरित भी किया गया है। इसके साथ ही आखिर किस किन चीजों की बरामदगी की गई इसे लेकर भी जानकारी दी गई है।

CM Bhagwant Mann के निर्देश पर पहल में देखें गिरफ्तारी और बरामदगी

नशीली पदार्थ की तस्करी करने वाले लोगों को सर्च करने के लिए पंजाब भर में कई स्थानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान 105 नशीले पदार्थों के तस्कर गिरफ्तार हुए हैं। इसके साथ ही कुल जब्त की गई हेरोइन 26.6 किलोग्राम है। अफीम का कुल निर्यात 35 किलोग्राम तो बरामद की गई कुल गोलियां/कैप्सूल 575 है। बरामद ड्रग मनी की कुल राशि 13513 बताई गई है। 386 दिनों में गिरफ्तार किए गए मादक पदार्थों के तस्करों की कुल संख्या 55001 हो चुकी है।

386वें दिन युद्ध विनाशयन विरुद्ध में मिली बड़ी सफलता

एसपी/डीएसपी रैंक के अधिकारियों और पुलिस कर्मियों के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने संदिग्धों को जांच के लिए रोका और ऐसे में यह ऑपरेशन सफल हुआ। कहा जा रहा है कि 26 लोगों को नशामुक्ति पुनर्वास के लिए भेजा गया। उन्हें प्रेरित किया गया है जहां एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स नशा विरोधी अभियान के तहत लगातार अपनी कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए 386वें दिन युद्ध विनाशयन विरुद्ध में बड़ी सफलता हासिल की है। यह निश्चित तौर पर पंजाब की भगवंत मान सरकार की पहल को बताने के लिए काफी है।

इसके साथ ही इतना तो तय है कि पंजाब की भगवंत मान सरकार राज्य में ड्रग तस्करी का नामों निशान खत्म करने के लिए अडिग है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mohan Yadav

मार्च 23, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 23, 2026

PM Modi

मार्च 23, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 23, 2026

Mohan Yadav

मार्च 23, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 23, 2026