---Advertisement---

CM Bhagwant Mann की जनकल्याणकारी योजना की हो रही सराहना, आखिर कहां ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ के तहत श्रद्धालुओं की बस को मिली हरी झंडी

CM Bhagwant Mann: मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत लोगों को सौभाग्य मिल रहा है और ऐसे में सीएम मान की तारीफ करने में वे पीछे नहीं हैं। आइए जानते हैं आखिर कहां से लोगों की बस निकली है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 31, 2026 2:53 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब के हर कोने तक सभी सुविधाएं पहुंच सके इसके लिए सीएम भगवंत मान लगातार तत्पर है। तीर्थ को तवज्जो देते हुए अमीर हो या गरीब सभी को जरूरी सुविधाएं मिल सके इसका पूरा ख्याल मान सरकार रख रही है। वहीं इस सबके बीच मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत श्रद्धालुओं की एक बस को रवाना किया गया। स्वास्थ्य मंत्रि डॉ बलबीर सिंह ने इसे लेकर पोस्ट किया है और इस दौरान झलकियां भी शेयर की है जहां सीएम भगवंत मान की इस पहल के तहत लोगों में घूमने की एक अलग ही खुशी देखी जा रही है।

CM Bhagwant Mann की पहल से तीर्थ यात्रा करने फिर निकले लोग

डॉ बलबीर सिंह ने x प्लेटफार्म पर इसे लेकर कई फोटोज शेयर करते हुए दिखे और इसके साथ ही कहा, “आज पटियाला ग्रामीण के वार्ड नंबर 4 से मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत श्रद्धालुओं की एक बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जो श्री दरबार साहिब, दुर्गियाना मंदिर और दूसरे धार्मिक स्थलों पर जाएगी। मान सरकार की शुरू की गई इस जनकल्याणकारी योजना को इलाके के लोग पूरा सपोर्ट कर रहे हैं और इसकी तारीफ कर रहे हैं।”

सीएम भगवंत मान ने हजारों लोगों का सपना किया सच

इसके साथ ही सीएम भगवंत मान की पहल से शुरू की गई मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना को हरी झंडी दिखाई गई है जहां देख सकते हैं कि यात्री बस में सवार हो रहे हैं। इस दौरान उनके चेहरे की खुशी देखने लायक है। सीएम मान की मदद से ऐसे श्रद्धालु जो तीर्थ यात्रा नहीं कर पा रहे हैं उन्हें भी उस जगह पर जाने का मौका मिला रहा है। निश्चित तौर पर सरकार द्वारा चलाए गए इस योजना से हजारों पंजाबियों की मनोरथ पूरी हो सकी है और वह तीर्थ यात्रा कर सके। बुजुर्ग लोगों के लिए सीएम भगवंत मान की तरफ से यह अद्भुत पहल है जिसकी जितनी तारीफ की जाए वह कम है।

इस योजना के तहत सीएम भगवंत मान सरकार लगातार काम कर रही है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 31, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 31, 2026

CM Yogi Adityanath

मई 31, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 31, 2026

CM Yogi Adityanath

मई 31, 2026

Ghaziabad Surya Chauhan Murder Case

मई 31, 2026