---Advertisement---

गुरिंदरवीर सिंह ने 100 मीटर दौड़ में हासिल की उपलब्धि तो CM Bhagwant Mann का गर्व से चौड़ा हुआ सीना, पंजाब के सपूत के लिए कही ये बात

CM Bhagwant Mann: 10.9 सेकंड में 100 मीटर रेस दौड़कर इतिहास रचने वाले गुरिंदरवीर सिंह को सीएम मान ने शुभकामनाएं देते हुए पोस्ट किया है। आइए जानते हैं पूरी खबर डिटेल्स में क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 24, 2026 2:36 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब के गुरिंदरवीर सिंह ने एक ऐसी उपलब्धि हासिल की है जो अब नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बन चुका है। उन्होंने कुछ ऐसा किया जो अब तक कोई नहीं कर सका। दरअसल 100 मीटर की दौड़ 10.9 सेकंड में पूरी करने के साथ ही फेडरेशन कप 2026 एथलेटिक्स में गुरिंदरवीर सिंह ने इतिहास दर्ज कर लिया है। ऐसे में इंटरनेट पर तमाम बधाइयां आ रही है और सीएम भगवंत मान ने भी उन्हें अपनी शुभकामनाएं भेजी है। पंजाब के इस सपूत को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। आइए जानते हैं इस दौरान उन्होंने क्या कहा है तारीफ में।

पंजाब के सपूत गुरिंदरवीर सिंह को लेकर क्या बोले CM Bhagwant Mann

सीएम भगवंत मान ने x प्लेटफार्म पर कहा, “रांची में आयोजित फेडरेशन कप की 100 मीटर बाधा दौड़ (hurdles) में स्वर्ण पदक जीतने पर हमारे प्रतिभाशाली एथलीट गुरिंदरवीर सिंह को हार्दिक बधाई। हमारे इस युवा खिलाड़ी ने मात्र 10.09 सेकंड का समय निकालकर एक नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है। गुरिंदरवीर 100 मीटर दौड़ में 10.10 सेकंड से भी कम समय लेने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं। दो दिनों के भीतर दूसरा राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर, पंजाब के इस सपूत ने देश और दुनिया भर में राज्य का नाम रोशन किया है। गुरिंदरवीर की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर पूरे पंजाब को गर्व है।बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं।”

गुरिंदरवीर सिंह ही नहीं खेल को सीएम भगवंत मान देते हैं प्राथमिकता

यह सच है कि सीएम भगवंत मान पंजाब के खिलाड़ी के मनोबल बढ़ाने और खेलकूद को तवज्जो देने में कभी भी पीछे नहीं रहते हैं। इस बात का खास ध्यान रखा जाता है कि आज की युवा पीढ़ी खेल को अपना करियर बना सके और इसके लिए तमाम तरह से सुविधाएं भी सीएम भगवंत मान द्वारा जारी किया जाता है। वहीं इस सब के बीच गुरिंदरवीर सिंह की बात करें तो राष्ट्रीय सीनियर एथलेटिक्स फेडरेशन प्रतियोगिता में कमाल का प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय रिकॉर्ड कायम करने में कामयाब हुए हैं। इस दौरान 10.9 सेकंड में 100 मीटर दौड़ पूरी करने वाले पहले भारतीय बन चुके हैं और ऐसे में उन्हें भगवंत मान ने शुभकामनाएं दी है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Mohan Yadav

मई 24, 2026

CM Mohan Yadav

मई 24, 2026

CM Yogi Adityanath

मई 24, 2026

Chhattisgarh Viral Video

मई 24, 2026

Donald Trump

मई 24, 2026

Marco Rubio

मई 24, 2026