---Advertisement---

पंजाब के लोगों के साथ खिलवाड़ नहीं करेंगे CM Bhagwant Mann! मिलावटखोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 600 किलो नकली पनीर जब्त

CM Bhagwant Mann: मिलावटखोरों तक पहुंच कर उन्हें सबक सिखाना और पंजाब के लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ ना हो सके इसके लिए सरकार की तरफ से प्रयास जारी है। इसके बीच बड़ी सफलता हाथ लगी है। पूरी खबर क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 6, 2026 1:28 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: खाने की चीजों में मिलावट को लेकर एक के बाद एक एक्शन देश के अलग-अलग हिस्सों में लिया जा रहा है। इस सबके बीच सीएम भगवंत मान भी मिलावटखोरों पर शिकंजा कसने में पीछे नहीं हैं। जहां लेटेस्ट रिपोर्ट्स की बात करें तो आप पंजाब ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कैसे सरकार की तरफ से मिलावटखोरों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उनको दबोचा गया है। यह कहीं ना कहीं इस बात को बखूबी बयां करने के लिए काफी है कि खाने की चीजों में मिलावट कर पंजाब के लोगों को नुकसान पहुंचाना उनके लिए भारी पड़ा है।

देखें मिलावटखोरों के खिलाफ मान सरकार की बड़ी कार्रवाई

सीएम भगवंत मान की तरफ से एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। आप पंजाब ने एक्स प्लेटफार्म पर लिखा कि “मिलावटखोरों के खिलाफ मान सरकार की बड़ी कार्रवाई!!
हेल्थ डिपार्टमेंट की टीम ने बरनाला में स्पेशल ऑपरेशन के तहत 600 kg नकली पनीर जब्त किया है।” वही पनीर जिसे हम प्रोटीन और हेल्दी फैट समझ कर खाते हैं वह अगर नकली मिले तो इस पर एक्शन लेना तो बनता है। पनीर में कई पोषक तत्वों की मौजूदगी होती है और इसी वजह से लोग इसका सेवन करते हैं लेकिन इसमें मिलावट की खबरें अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती है।

CM Bhagwant Mann इस तरह पंजाब को बना रहे साफ

इसके साथ ही पनीर में मिलावट करने को लेकर सीएम भगवंत मान के हेल्थ डिपार्टमेंट की तरफ से बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। अब इस नेटवर्क का पूरा पर्दाफाश करने को लेकर जांच जारी है और इसकी तह तक सीएम भगवंत मान पहुंचकर मिलावटखोरों पर कार्रवाई कर रहे हैं। सीएम ड्रग से लेकर गैंगस्टर पर शिकंजा कसने में लगातार एक्टिव हैं। पंजाब में किसी भी तरह की कोई बुराई ना रह सके इसके लिए प्रयास किया जा रहा है। जाहिर तौर पर मिलावटखोरों तक पहुंचना सरकार की एक बड़ी सफलता है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 6, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 6, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 6, 2026

US-Iran War

सितम्बर 6, 2026

PM Modi

सितम्बर 6, 2026

सितम्बर 6, 2026