---Advertisement---

CM Bhagwant Mann की बड़ी पहल, पंजाब में शुरू की ‘CM दी योगशाला’

सीएम मान ने राज्य के लोगों योगशाला की शुरुआत की है। इसके तहत फ्री में लोगों को योग सिखाया जाएगा।

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: मार्च 31, 2023 8:48 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार ने राज्य के लोगों को स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए योगशाला की शुरुआत की है। सीएम मान ने शुक्रवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा है कि ‘सीएम की योगशाला’ के नाम से जल्द ही इस मुहिम की शुरुआत की जाएगी। इसके अंतर्गत राज्य के लोगों को फ्री में योग सिखाया जाएगा।

सीएम केजरीवाल ने बीजेपी पर कसा तंज

सीएम केजरीवाल ने इस दौरान पंजाब में फ्री योगशाला को शुरू किए जाने के बाद लोगों को आगे आकर इस मुहिम से जुड़ने की अपील की है। सीएम केजरीवाल ने एलजी पर तंज कसते हुए कहा है कि ” दिल्ली के एलजी विनय कुमार सक्सेना ने इसे शुरू करने के लिए हमें इजाजत नहीं दी लेकिन हमने ये तोहफा पंजाब के लोगों दे दिया है।” दिल्ली में जहां 17000 हजार लोग एक साथ योग सिखाते थे और करते थे लेकिन एलजी ने उनसे ये हक छीन लिया है। योग बंद करवाने से किसका फायदा होगा इसके लिए एलजी को जवाब देना चाहिए।

ये भी पढ़ें: Delhi Assembly में विश्वास प्रस्ताव पारित, CM Kejriwal बोले- ‘पीएम मोदी देश को आगे ले जा सकते थे, लेकिन…’

इन शहरों में शुरू होगी योगशाला

वहीं इस योगशाला को लेकर सीएम भगवंत मान कहा है कि पहले चरण में राज्य के चार जिलों में इसकी शुरुआत की जाएगी। पंजाब के अमृतसर, लुधियाना, फगवाड़ा, और पटियाला में इस योगशाला की शुरुआत की जाएगी। कुछ समय के बाद यह योगशाला पूरे राज्य में शुरू कर दिया जाएगा। इस योगशाला में 25-25 लोगों की टीम बनाई जाएगी।

ये भी पढ़ें- Delhi MCD Budget 2023: एमसीडी का बजट हुआ पेश, AAP के सभी प्रस्ताव पास

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026