---Advertisement---

CM Bhagwant Mann की पंजाब सरकार ने किया ‘गैंगस्टरां ते वार’, गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी

CM Bhagwant Mann : पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार गैंगेस्टरों और गुंडों पर लगातार लगाम लगाने पर काम कर रही है। राज्य में ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के तहत ये एक्शन लिया जा रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अक्टूबर 19, 2026 1:35 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann :  पंजाब में आम आदमी पार्टी के नेतृत्व में सरकार चला रहे मुख्यमंत्री भगवंत मान के द्वारा लगातार गैगेस्टर्स के खात्मे के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं। राज्य में ‘गैंगस्टरां ते वार’ नाम का अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य राज्य को पूरी तरह से गैंगस्टर मुक्त बनाना है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर और पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव के नेतृत्व में यह मुहिम 20 जनवरी 2026 को शुरू की गई थी। तब से लगातार गुंडों और गैगेस्टर्स पर कड़े एक्शन लिए जा रहे हैं। अपनी इसी सलफता को पंजाब पुलिस ने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर बताया है।

 ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान में CM Bhagwant Mann  की सरकार को  मिली बड़ी सफलता

पंजाब पुलिस की तरफ से एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा गया, ‘सीएम मान की सरकार ने किया ‘गैंगस्टरां ते वार’ , गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई जारी दिन 271 | ‘गैंगस्टरां ते वार’पंजाब पुलिस ने AGTF पंजाब के साथ मिलकर, राज्य भर में चिन्हित स्थानों पर छापेमारी करते हुए गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ अपनी कार्रवाई जारी रखी।

✔️ 539 छापेमारी की गईं
✔️ 215 लोगों को गिरफ्तार किया गया
✔️ 8 हथियार बरामद किए गए
✔️ 6 घोषित अपराधियों को पकड़ा गया

इसके साथ ही, इस अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 79,233 हो गई है।पंजाब पुलिस गैंगस्टर नेटवर्क को खत्म करने और पंजाब को सुरक्षित बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।अपनी जानकारी गुप्त रखते हुए साझा करें: एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन – 93946-93946।’

‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का उद्देश्य और हेल्प लाइन नंबर

‘गैंगस्टरां ते वार’ के तहत राज्य में पंजाब पुलिस की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स लगातार काम कर रही है। खबरों की मानें तो मान सरकार ने पंजाब को गैंगेस्टर मुक्त बनाने के लिए 12000 पुलिसकर्मी और 2 हजार टीमें प्रदेश में सक्रिए की हुई है। इस अभियान का लक्ष्य सिर्फ जमीनी अपराधियों को पकड़ना ही नहीं बल्कि उनके विदेशी लिंक का खुलासा करना भी है। इसके लिए राज्य की आम सरकार ने एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 भी जारी किए हुआ है। इसके तहत  जानकारी देने वाले नागरिकों को 10 लाख तक के इनाम की भी व्यवस्था की गई है।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 19, 2026

Punjab News

अक्टूबर 18, 2026

Rain Alert 19 October 2026

अक्टूबर 18, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 18, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 18, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 18, 2026