---Advertisement---

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 17: ‘जेलर 2’ के सामने क्या झुक गए अजय देवगन? जानें टोटल कलेक्शन

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 17: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3'  का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। लेकिन रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' ने इसके लिए कड़ी चुनौती खड़ी की हुई है। लेकिन फिर भी मूवी ने रविवार को अच्छी कमाई की है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अक्टूबर 19, 2026 11:58 पूर्वाह्न

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 17
Follow Us
---Advertisement---

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 17:  अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ के लिए रविवार काफी अच्छा रहा है। क्योंकि मूवी ने रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ की सुनामी के सामने टिकते बढ़ोतरी के साथ अच्छी कमाई की है। इससे अंदाजा लगाया  जा सकता है कि,  अजय देवगन की सस्पेंस थ्रिलर का असर अभी भी ऑडियंस के दिल और दिमाग पर चढ़कर बोल रहा है। इस बॉलीवुड ने एक और महारिकॉर्ड बना लिया है।  अगर इस फेस्टिव सीजन में आप देखने का प्लान कर रहे हैं तो जानें अजय देवगन और तब्बू की फिल्म ने कौन से बड़े रिकॉर्ड अभी तक बना लिए हैं।

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 17 कितना  हुआ?

‘दृश्यम द कन्क्यूजन’ ने रिलीज के 17वें दिन 6.25 करोड़ की कमाई की है। ये कलेक्शन 4331 शोज से हुआ है। भारत में अजय देवगन की दृश्यम 3 टोटल कलेक्शन 416.27 करोड़ रुपए कर चुकी है। वहीं, विदेशों में इसका टोटल ओवरसीज कलेक्शन 122 करोड़ रुपए हो चुका है। इसके साथ ही दृश्यम 3 का टोल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 538.27 करोड़ रुपए हो चुका है। इस मूवी का बजट 130 करोड़ के आस-पास है। लेकिन ये मूवी अपनी लागत से 5 गुना से ज्यादा प्रॉफिट कमा चुकी है। वहीं, लगातार कमाई कर भी रही  है। बीते दिन फिल्म के कलेक्शन में 25 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ को टक्कर दे रही अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’

साउथ सुपर स्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ को 15 अक्टूबर 2026 को रिलीज किया गया था। इसके आने से दृश्यम 3 के शोज और स्क्रीन जरुर कम हुई। लेकिन इसके बाद भी कमाई जारी रही। हिन्दी बेस्ट में जेलर 2 पर अजय देवगन की दृश्यम 3 टिकने नहीं दे रही है। ये मूवी अजय देवगन के करियर के 33 सालों की सबसे हिट मूवी बन गई है। इतना ही नहीं भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली सस्पेंस थ्रिलर भी बन गई है। इसके साथ ही दृश्यम की साउथ और हिन्दी सभी पार्ट्स से ज्यादा का कलेक्शन किया है। ‘दृश्यम 3’ साल 2026 की अभी तक की तीसरी सबसे बड़ी हिट मूवी बन चुकी है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jailer 2 Box Office Collection Day 4

अक्टूबर 19, 2026

Viral Video

अक्टूबर 19, 2026

Disha Patani

अक्टूबर 19, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 3

अक्टूबर 18, 2026

Ajay Devgn

अक्टूबर 17, 2026

Rise And Fall 2

अक्टूबर 17, 2026