Navratri 2026: भक्तों के बीच व्रत का काफी महत्व बताया जाता है और लोग मां दुर्गा के लिए हर दिन व्रत करते हैं। क्या आपको पता है कि अगर आप सही तरीके से इसे ना करें तो यह आपके स्वास्थ्य पर असर डालता है। अष्टमी और नवमी पर अगर आप भी व्रत करने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको यह पता होना चाहिए आखिर कौन सा वह सही तरीका है जिससे आपके हेल्थ पर इसका असर नहीं पड़ेगा। इसके अलावा एक्सपर्ट ने यह भी बताया कि डायबिटीज बीपी के मरीजों को आखिर क्या करने से बचने की जरूरत होती है।
Navratri 2026 में कैसे स्वास्थ्य का रखें ख्याल
View this post on Instagram
जहां एक्सपर्ट की बात करें तो नवरात्रि 2026 के दौरान किन चीजों का ध्यान रखना जरूरी है। अगर आप भी अष्टमी और नवमी का व्रत रखने के लिए जा रहे हैं तो आपको यह याद रखना होगा कि आस्था और परंपराओं के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य का भी ख्याल रखें। इस दौरान आपके ब्रेन हेल्थ पर असर न पड़े इसका ध्यान रखें। लंबे समय तक भूखे रहने से पर्याप्त मात्रा में पानी न पीने से या नींद ना पूरी होने की वजह से सिर दर्द, बदन में दर्द, कमजोरी और ध्यान लगाने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
कैसे दिमाग के साथ बीमारियों का ध्यान रखना है जरूरी
वहीं एक्सपर्ट ने यह भी बताया कि व्रत के दौरान ज्यादा से ज्यादा पानी पिए। डाइट में फलों का सेवन करें। दूध, दही को डाइट में शामिल करें। ज्यादा से ज्यादा सोने की कोशिश करें। इतना ही नहीं डॉक्टर के मुताबिक अपनी क्षमता के अनुसार ही फिजिकल एक्टिविटी करें। अगर आपको डायबिटीज, ब्लड प्रेशर या फिर कोई भी न्यूरोलॉजिकल कंडीशंस है तो बिना डॉक्टर की सलाह के व्रत करने से बचें। अगर आपको परेशानी हो रही है, चेहरा टेढ़ा होने या फिर बोलने में तकलीफ हो रही है। आपके हाथ पैरों में कमजोरी लग रही है या फिर दिखाई नहीं दे रहा हो तो तुरंत डॉक्टर से दिखाएं।
Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।







