---Advertisement---

ड्यूटी पर शहीद हुए पुलिसकर्मियों के परिजनों की CM Mann ने सौंपे चेक, हर संभव मदद का दिया आश्वाशन

CM Mann: ड्यूटी पर शहीद हुए पुलिसकर्मियों के परिजनों की CM भगवंत मान ने चेक सौंपे है। उन्होंने परिजनों को हर संभव मदद का आश्वाशन भी दिया है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जुलाई 4, 2023 12:59 अपराह्न | Updated: जुलाई 4, 2023 1:32 अपराह्न

CM Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Mann: पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नेतृत्व वाली AAP सरकार ने अपना एक और वाद पूरा किया है। मान सरकार ने ड्यूटी पर शहीद हुए पुलिसकर्मियों के परिजनों की आर्थिक सहायता की है। दरअसल, सोमवार (3 जून 2023) को CM भगवंत मान ने ड्यूटी पर शहीद हुए तीन पुलिसकर्मियों के परिजनों से मुलाकात की। काफी देर तक CM मान परिजनों से बातचीत करते रहे। इसके बाद उन्होंने आर्थिक सहायता के रूप में एक शहीद पुलिसकर्मी के परिवार को एक करोड़ और दो अन्य पुलिसकर्मियों के परिवार के 50-50 लाख रुपये के चेंक दिए।

बच्चों की पढ़ाई के लिए दिए 4 लाख रुपये

इसके अलावा CM मान ने शहीदों के बच्चों की पढ़ाई की दिशा में भी कदम बढ़ाया है। बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो इसलिए उन्होंने शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को चार लाख रुपये का चेक भी दिए। उन्होंने सभी परिजनों को भविष्य में हर संभव मदद का आश्वाशन दिया। दरअसल, बीते दिनों ड्यूटी के दौरान पंजाब पुलिस के तीन कर्मी दुर्घटना में शहीद हो गए थे। जिसके बाद मान सरकार ने शहीदों के परिजनों को आर्थिक सहायता के रूप में ये चेक दिए हैं।

हर संभव मदद का दिया आश्वाशन

CM मान ने कहा कि पंजाब में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस कर्मियों का अहम योगदान रहता है। ऐसे में अगर कोई पुलिस कर्मी शहीद हो जाता है तो उनके परिजनों की देखभाल करना हमारा दायित्व है। उन्होंने कहा कि एक सरकार के रूप में, उनके परिवारों का भरण-पोषण करना और उन्हें महत्व देना उनका कर्तव्य है। ऐसे में बीते दिनों ड्यूटी के दौरान शहीद हुए पुलिसकर्मियों के परिजनों को आर्थिक सहायता दी गई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मार्च 2, 2026

 Punjab News

मार्च 2, 2026

Punjab News

मार्च 2, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 2, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 2, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 2, 2026