---Advertisement---

Allu Sirish Nayanika Reddy की प्री वेडिंग सेलिब्रेशन को लोगों ने कहा ‘पैन इंडिया मीट’, अल्लू परिवार की बहू की ड्रेस की हो रही चर्चा

Allu Sirish Nayanika Reddy: टॉलीवुड की खूबसूरत जोड़ी अल्लू सिरीश नयनिका रेड्डी शादी करने के लिए तैयार है और ऐसे में उनकी प्री वेडिंग रिसेप्शन की झलक देखने के बाद लोग इसे पैन इंडिया मीट कहने लगे हैं। आइए जानते हैं होने वाली दुल्हन की ड्रेस में क्या रहा खास।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 3, 2026 10:57 पूर्वाह्न

Allu Sirish Nayanika Reddy
Follow Us
---Advertisement---

Allu Sirish Nayanika Reddy: साउथ के मशहूर एक्टर अल्लू अर्जुन के छोटे भाई अल्लू सिरीश अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड और पार्टनर नयनिका रेड्डी के साथ शादी करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। वहीं इस सबके बीच प्री वेडिंग बैश लगातार चर्चा में है। जहां एक तरफ रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी टॉलीवुड में काफी चर्चा में रही। वहीं अब अल्लू अर्जुन के भाई अल्लू सिरीश नयनिका रेड्डी के साथ शादी की चर्चा काफी जोरों से हो रही है लेकिन इस सबके बीच प्री वेडिंग रिसेप्शन की झलक सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।इसे देखने के बाद लोग पैन इंडिया मीट कहने लगे हैं। वहीं होने वाली दुल्हन की ड्रेस भी चर्चा में है।

Allu Sirish Nayanika Reddy की प्री वेडिंग सेलिब्रेशन में किस डिजाइनर की ड्रेस की हो रही चर्चा

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Scene 2 Meme (@scene2meme)

अल्लू सिरीश नयनिका रेड्डी प्री वेडिंग इवेंट हैदराबाद के कोकापेट में अल्लू स्टूडियो में हुआ। इस स्पेशल नाइट के लिए होने वाली दुल्हन ने अनामिका खन्ना को स्टाइल किया था। इस दौरान उन्होंने क्रॉप टॉप और लॉन्ग स्कर्ट को स्टाइल किया था जो काफी हैवी नजर आ रहा है। हैवी ब्रालेट के साथ लॉन्ग स्कर्ट में दैनिक का काफी खूबसूरत नजर आ रही थी जिसे उन्होंने डायमंड नेकलेस इयररिंग्स और ब्रेसलेट से स्टाइल करती दिखी। ओपन हेयरस्टाइल में वह काफी स्टाइलिश दिख रही थी तो अल्लू सिरीश व्हाइट एथनिक में दिखाई दिए। कई बॉलीवुड सितारों की वेडिंग ड्रेस को डिजाइन करने वाली अनामिका खन्ना को नयनिका ने चुना।

अल्लू सिरीश नयनिका रेड्डी के जश्न में दिखे ये सेलेब्स

नंदमुरी बालकृष्ण, नागार्जुन अपनी पत्नी अमाला के साथ, नागा चैतन्य, एटली, राम चरण, नानी और राणा दग्गुबाती को भी अल्लू सिरीश नयनिका रेड्डी वेडिंग रिसेप्शन में देखा गया। इसके अलावा रवि तेजा, गोपीचंद, जगपति बाबू, नवीन पोलिशेट्टी, लक्ष्मी मांचू, वैष्णव तेज इस बड़े जश्न में शामिल हुए। अल्लू अरविंद, एक्टर अल्लू अर्जुन पत्नी स्नेहा रेड्डी और दूसरे करीबी रिश्तेदार शामिल थे। टॉलीवुड एक्टर्स और सेलेब्स के इस जमावड़े को देखने के बाद लोग इसे पैन इंडिया मीट कहने लगे। जहां हर स्टार के साथ कपल की झलक सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

कब है अल्लू सिरीश नयनिका रेड्डी की शादी

दरअसल अल्लू सिरीश नयनिका रेड्डी के साथ अपनी शादी की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म x पर लिखा था, “नयनिका और मैं 6 मार्च को परिवार और दोस्तों के साथ एक छोटी सी शादी कर रहे हैं। हम 2 मार्च को अल्लू स्टूडियो में तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के साथ अपने प्री वेडिंग सेलिब्रेशन को बड़े ही शानदार तरीके से मनाने के लिए उत्साहित हैं।”

ऐसे में जाहिर तौर पर टॉलीवुड की एक और शादी को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ramayana Song

अक्टूबर 25, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 24, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 9

अक्टूबर 24, 2026

Sushant Singh Rajput

अक्टूबर 24, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 1

अक्टूबर 24, 2026

Kaun Banega Crorepati 18

अक्टूबर 24, 2026