---Advertisement---

पल्लेदारी कर रहे पूर्व हॉकी खिलाड़ी को CM Mann ने थमाया नियुक्ति पत्र, खेल विभाग में बतौर कोच करेंगे काम

सीएम मान ने पिछले महीने 1 फरवरी 2023 को चंड़ीगढ़ बुलाकर जल्द ही उसको सरकारी नौकरी देने का वादा किया था। सीएम मान ने अनाज मंडी में मजदूरी को मजबूर हॉकी खिलाड़ी परमजीत सिंह से पिछले महीने  किया अपना वादा आखिरकार आज निभा दिया। वह 6 मार्च को बठिंडा अकेडमी में अपनी नौकरी जॉइन करेंगे।

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: मार्च 5, 2023 4:00 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

CM Mann: पंजाब के सीएम मान ने अनाज मंडी में मजदूरी को मजबूर हॉकी खिलाड़ी परमजीत सिंह से पिछले महीने  किया अपना वादा आखिरकार आज निभा दिया। सीएम मान ने आज इस पूर्व हॉकी खिलाड़ी को चंडीगढ़ बुलाकर हॉकी कोच की नियुक्ति जॉइनिंग लेटर दे दिया। वह 6 मार्च को बठिंडा अकेडमी में अपनी नौकरी जॉइन करेंगे,साथ ही खिलाड़ी को यह सलाह भी दी कि यदि वह अपनी नौकरी के साथ-साथ पढ़ाई भी जारी रखता है तो उसे विभागीय प्रोमोशन भी मिलता रहेगा।

जानें क्या है परमजीत की कहानी

ज्ञात हो कि पंजाब के एक पूर्व हॉकी खिलाड़ी परमजीत सिंह की दुख भरी दांसता को अमर उजाला ने 25 जनवरी 2023 के अंक में प्रमुखता से छापा था। जिसका सीएम मान ने तुरंत संज्ञान लिया था। जिसमें बताया गया था कि सरकारों की अनदेखी के कारण परमजीत अपने परिवार के भरण पोषण करने के लिए एक अनाज मंडी में पल्लेदारी करने को मजबूर है। सीएम मान ने पिछले महीने 1 फरवरी 2023 को चंड़ीगढ़ बुलाकर उसको नौकरी देने का आश्वासन दिया था।आज सीएम के वादे के पूरा होने से अब इस पूर्व हॉकी खिलाड़ी और कष्ट नहीं उठाने पड़ेंगे। शनिवार 4 मार्च को सीएम मान ने खेल विभाग में बतौर कोच का जॉइनिंग लेटर देते हुए कहा था कि राज्य के लिए दिए आपके कीमती योगदान को मान्यता देने का पंजाब सरकार का एक विनम्र प्रयास है। हम उम्मीद करते हैं अब राज्य को अपने हुनर का योगदान देकर कई और प्रतिभाओं को पैदा करेंगे।

ये भी पढ़ें:

परमजीत ने जताया सीएम का आभार

जिंदगी के सबसे बड़े उपहार को पाकर छलकती आंखों से परमजीत सिंह ने सीएम का आभार जताते हुए कहा कि ऐसी मिसालें बहुत कम मिलतीं हैं कि किसी सीएम ने इतनी तेजी से ऐसा ऐतिहासिक फैसला लिया हो जिसने एक मजबूर खिलाड़ी की जिंदगी पलटकर रख दी हो। मैं कोशिश करुंगा कि सीएम की उम्मीदों पर खरा उतरूंगा। निश्चित रुप से पंजाब सीएम के कार्यकाल में बुलंदियों को छुएगा।

ये भी पढ़ें:

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

अप्रैल 15, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 15, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 15, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 15, 2026

Samrat Choudhary

अप्रैल 15, 2026

Pawan Khera

अप्रैल 15, 2026