---Advertisement---

CM Mann on BJP-Congress: भाजपा नेता मनजिंदर के दावे को सीएम मान ने बताया ‘आधारहीन’, मंत्री लालचंद के इस्तीफे पर कही ये बात

CM Mann on BJP-Congress: पंजाब में भारतीय जनता पार्टी के नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा था कि आप सरकार में मंत्री लाल चंद कटारुचक ने इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद सीएम भगवंत मान ने सिरसा सहित कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा पर निशाना साधा है।

Avatar of Ravi Ranjan Raja

By: Ravi Ranjan Raja

Published: मई 3, 2023 6:48 पूर्वाह्न | Updated: मई 5, 2023 11:28 अपराह्न

CM Mann on BJP-Congress
Follow Us
---Advertisement---

CM Mann on BJP-Congress: पंजाब में भारतीय जनता पार्टी के नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कुछ दिनों पहले एक दावा किया था। उन्होंने कहा था कि आपत्तिजनक वीडियो सामने आने के बाद आम आदमी पार्टी सरकार में मंत्री लाल चंद कटारुचक ने इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद सीएम भगवंत मान ने सिरसा सहित कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा पर निशाना साधा है।

‘जालंधर उपचुनाव को लेकर बौखला गए हैं’

सीएम भगवंत मान ने लाल चंद कटारुचक का समर्थन करते हुए कहा कि मुझे किसी ने अपना इस्तीफा नहीं सौंपा है। साथ ही उन्होंने मनजिंदर सिंह सिरसा और कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा को लेकर कहा कि उन्हें कोई और काम नहीं है। ये लोग जालंधर उपचुनाव को लेकर बौखला गए हैं और इसी कारण इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं।

‘मेरे पास किसी का इस्तीफा नहीं आया है’

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि मेरे पास किसी का इस्तीफा नहीं आया है। आगे यह भी कहा कि मंत्री लाल चंद कटारुचक ने अपना इस्तीफा भी नहीं दिया है। साथ ही यह भी कहा कि भाजपा और कांग्रेस नेता के दावे आधारहीन (CM Mann on BJP-Congress) हैं। वे बिना आधार के आरोप लगा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: CM Ashok Gehlot Birthday: राजनीति के मंझे हुए खिलाड़ी हैं गहलोत, अपने विरोधियों को राजनीति से ठिकाने लगाने में हासिल है महारथ

राज्यपाल ने डीजीपी को दिए जांच के आदेश

लेकिन बीजेपी नेता ने ट्वीट कर दावा किया है कि मंत्री लाल चंद ने सीएम भगवंत मान को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। अधिकारिक सूत्रों की मानें तो राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने डीजीपी को मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Aligarh News

फ़रवरी 12, 2026

Ahmedabad plane Crash

फ़रवरी 12, 2026

Rahul Gandhi

फ़रवरी 12, 2026

Delhi Tantrik Murders

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Leave a Comment