---Advertisement---

Sukhbir Badal: Punjab Police की निगरानी से पूर्व डिप्टी CM पर हुए हमले की साजिश नाकाम, जानें क्या हैं ताजा हालात?

Sukhbir Badal: मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर पंजाब पुलिस राज्य में अमन-शांति की स्थापना के लिए लगातार प्रयासरत है। यही वजह है कि आज तड़के सुबह पूर्व डिप्टी CM सुखबीर बादल (Sukhbir Badal) पर हुए हमले की साजिश को नाकाम किया गया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 4, 2024 12:19 अपराह्न

Sukhbir Badal
Follow Us
---Advertisement---

Sukhbir Badal: मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर पंजाब पुलिस राज्य में अमन-शांति की स्थापना के लिए लगातार प्रयासरत है। यही वजह है कि आज तड़के सुबह पूर्व डिप्टी CM सुखबीर बादल (Sukhbir Badal) पर हुए हमले की साजिश को नाकाम किया गया है। अमृतसर (Amritsar) में स्थित स्वर्ष मंदिर (Golden Temple) में सुखबीर बादल पर पर गोली चलाने वाले हमलावर को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है। सुखबीर बादल पर गोली चलाने वाले की पहचान नारायण सिंह चौरा (Narayan Singh Chaura) के रूप में हुई है।

Punjab Police की निगरानी से Sukhbir Badal पर हुए हमले की साजिश नाकाम!

अमृतसर में स्थित स्वर्ण मंदिर (Golden Temple) में पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल (Sukhbir Badal) पर हुए हमले के बाद पुलिस का पक्ष सामने आया है।

अमृतसर (Amritsar)के पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह ने स्पष्ट किया है कि “हमारी पुलिस की सतर्कता और तैनाती के कारण, इस हमले के प्रयास को विफल कर दिया गया। हमारे कर्मियों रिशपाल सिंह, जसबीर और परमिंदर ने सतर्कता दिखाई और प्रयासों को विफल कर दिया। नारायण सिंह चौरा (हमलावर) को गिरफ्तार कर लिया गया है। सुखबीर सिंह बादल की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे। खतरे की आशंका के मुताबिक सुरक्षाकर्मी की तैनाती की जाती है, इसलिए भारी सुरक्षा थी। आरोपी के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। अतीत में उसके पास से हथियार बरामद हुए थे। मामले की गहन जांच की जा रही है।”

पुलिस का कहना है कि “जांच के साथ ही सब कुछ सामने आ जाएगा। जांच से पता चल जाएगा कि क्या कोई गहरी साजिश थी या हत्या का प्रयास था?”

Golden Temple में थे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

एडीसीपी हरपाल सिंह ने सुरक्षा के इंतजाम को लेकर प्रशासन का पक्ष रखा है। उनका कहना है कि “स्वर्ण मंदिर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे। सुखबीर बादल (Sukhbir Badal) को पूरी सुरक्षा दी गई। नारायण सिंह चौरा (हमलावर) कल भी यहीं था। आज भी उसने पहले पहले माथा टेका और फिर हमला का असफल प्रयास किया।”

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

BCCI

मार्च 10, 2026

UP Politics

मार्च 10, 2026

US-Israel-Iran-War

मार्च 10, 2026

Gautam Gambhir

मार्च 10, 2026

Gyanesh Kumar

मार्च 10, 2026

Shoaib Akhtar

मार्च 10, 2026