---Advertisement---

Badshah ने गैर कानूनी तरीके से बनाया था ‘टटिहरी’, माफीनामे और सॉन्ग डिलीट करने के बाद लगा ये आरोप

Badshah: टटिहरी सॉन्ग को लेकर जारी कंट्रोवर्सी पर सिंगर ने माफी भले ही मांग ली हो लेकिन इसे लेकर कंट्रोवर्सी लगातार जारी है। ऐसे में अब उन पर शॉकिंग आरोप लगाए गए हैं। आइए जानते हैं डिटेल्स।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 10, 2026 12:38 अपराह्न

Badshah
Follow Us
---Advertisement---

Badshah: रैपर और सिंगर बादशाह की बात करें तो विवादों में वह अक्सर बने रहते हैं। वहीं इस सबके बीच सिंगर को अपने नए गाने टटिहरी को लेकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है और उन पर एक के बाद एक आरोप लगाए जा रहे हैं। गाने को हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटाने और माफी की मांग करने के बाद भी लोगों का गुस्सा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं इस सबके बीच अब बादशाह पर नए आरोप लगाए गए हैं। इसके बाद उनकी मुश्किलें एक बार फिर से बढ़ सकती है। आइए जानते हैं टटिहरी सॉन्ग विवाद के बीच क्या है लेटेस्ट अपडेट।

Badshah के गाने को लेकर स्कूल ने लगाया बड़ा आरोप

दरअसल बादशाह के विवाद को लेकर सच्चा खेड़ा के एक सरकारी स्कूल की इंचार्ज शीला ने बादशाह के खिलाफ गाने के वीडियो में स्कूल बिल्डिंग सीन का इस्तेमाल बिना पहले से मंज़ूरी लिए करने के लिए FIR दर्ज कराई थी। इस मामले में उन्होंने कहा कि सिंगर और उनकी टीम ने न तो परमिशन ली थी और न ही हमें पता था कि उन्होंने गाना यहां शूट किया है या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से स्कूल बिल्डिंग सीन का इस्तेमाल किया है। गाने में गलत शब्दों का इस्तेमाल किया गया है।

डिपो के जनरल ने बादशाह को लेकर क्या कहा

इतना ही नहीं जींद डिपो के जनरल मैनेजर राहुल जैन ने जींद के सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराई थी। उन्होंने कहा कि वीडियो में एक प्राइवेट बस (जिसे सरकार ने किलोमीटर स्कीम के तहत किराए पर लिया था) का इस्तेमाल डिपार्टमेंट से बिना कोई परमिशन लिए किया गया था।

बादशाह ने टटिहरी गाने को लेकर मांगी माफी

वहीं टटिहरी गाने पर कंट्रोवर्सी के बीच बादशाह ने कहा था कि मेरा नया गाना “टटीरी” रिलीज हुआ। इसके एक हिस्से में विजुअल रिप्रेजेंटेशन और लिरिक्स की वजह से गलत मैसेज गया है जिससे मेरे फैंस खास कर हरियाणा के लोगों के सेंटिमेंट को ठेस पहुंची है। मैं खुद हरियाणा से हूं मेरी बोली, खानपान और पहचान हरियाणा से है। मैं प्राउड हरियाणवी हूं। मेरा कभी ऐसा मकसद नहीं था कि हरियाणा के किसी बच्चे या महिला के बारे में ऐसी बेहुदगी बात करूं। मैं हिपऑप जोनर से हूं, जहां लिरिक्स अपने कंपीटिटर को नीचा दिखाते हैं। मेरे गाने के लिरिक्स कभी भी किसी बच्चे या महिला के लिए नहीं थे। मैंने हमेशा अपने हरियाणा के कल्चर और बोली को ऊंचाई पर ले जाने की कोशिश की है।

वैसे में यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि आगे बादशाह के सॉन्ग पर क्या बवाल मचता है और इसका परिणाम क्या निकलता है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ramayana Song

अक्टूबर 25, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 24, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 9

अक्टूबर 24, 2026

Sushant Singh Rajput

अक्टूबर 24, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 1

अक्टूबर 24, 2026

Kaun Banega Crorepati 18

अक्टूबर 24, 2026