---Advertisement---

CM Bhagwant Mann सरकार के ‘गैंगस्टर ते वार’ अभियान से कांपे अपराधी, पंजाब पुलिस का बड़ा एक्शन

CM Bhagwant Mann :पंजाब को अपराध और गैंगस्टर मुक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान पूरी रफ्तार से चल रहा है। इस सख्त मुहिम को बड़ी सफलता मिली है. जिसकी जानकारी राज्य की पुलिस ने सार्वजनिक तौर पर साझा की है.

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: नवम्बर 8, 2026 1:05 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---
CM Bhagwant Mann: पंजाब को अपराध और अपराधी मुक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार लगातार काम कर रही है. इसके लिए ‘गैंगस्टर ते वार ‘अभियान चलाया जा रहा है. इसे राज्य की पुलिस और AGTF पंजाब मिलकर अंजाम दे रहे हैं. इस मुहिम के जरिए  प्रशासन छापेमारी करके गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई  कर रहा है. इसी कड़ी में पंजाब पुलिस को ‘गैंगस्टर ते वार’ अभियान पर बड़ी सफलता मिली है. जिसकी जानकारी सोशल मीडिया पर साझा करके दी गई है.

CM Bhagwant Mann  सरकार के ‘गैंगस्टर ते वार ‘अभियान  को मिली बड़ी सफलता

पंजाब पुलिस ने  गैंगस्टर ते वार अभियान में मिली सफलता को अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर साझा करते हुए लिखा, ‘दिन 290 | ‘गैंगस्टर के खिलाफ वार’ पंजाब पुलिस ने AGTF पंजाब के साथ मिलकर, राज्य भर में चिन्हित स्थानों पर छापेमारी करके गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ अपनी कार्रवाई जारी रखी।

 

 

✔️ 545 जगहों पर छापेमारी की गई
✔️ 202 लोगों को गिरफ्तार किया गया
✔️ 4 घोषित अपराधियों को पकड़ा गया
✔️ 5 हथियार बरामद किए गए।

इसके साथ ही, इस अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 82,889 हो गई है।

पंजाब पुलिस गैंगस्टर नेटवर्क को खत्म करने और पंजाब को सुरक्षित बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

📞 एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन: 93946-93946 पर अपनी पहचान गुप्त रखते हुए जानकारी साझा करें।’

पंजाब में ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान कब और किसने शुरु किया?

आपको बता दें, पंजाब में आम आदमी पार्टी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार चला रहे हैं. उन्होंने राज्य में शिक्षा, हेल्थ, रोजगार, कृषि और विकास के क्षेत्र में बड़े और कड़े कदम उठाए हैं. इसी कड़ी में राज्य को अपराध मुक्त बनाने के लिए सीएम मान ने ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान की शुरुआत 20 जनवरी 2026 को की गई थी.इस अभियान को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव द्वारा शुरू किया गया था. इसके तहत पंजाब को पूरी तरह से गैंगस्टर-मुक्त बनाना और विदेशों में बैठकर रंगदारी और क्राइम करने वाले अपराधियों पर गाज गिराई जा रही है.

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

नवम्बर 7, 2026

Punjab News

नवम्बर 7, 2026

Rain Alert 8 November 2026

नवम्बर 7, 2026

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 7, 2026

Anurag Dhanda

नवम्बर 7, 2026

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 7, 2026