---Advertisement---

Punjab Flood: पंजाब में बाढ़ से तबाही, 19 जिलों में हाल बेहाल, अब तक 41 लोगों की मौत, NDRF लगातार चला रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

Punjab Flood: पंजाब में बाढ़ ने इस बार भारी तबाही मचाई है। अब तक 41 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं हजारों लोग राहत शिविरों में शरण लिए हुए हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जुलाई 27, 2023 1:36 अपराह्न

Punjab Floods
Follow Us
---Advertisement---

Punjab Flood: भारत में मानसून की बारिश अपना खूब कहर बरपा रही है। बारिश के चलते हर तरफ जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। यूं तो सबसे ज्यादा तबाही पहाड़ों में हुई है, लेकिन मैदानी इलाकों में भी हाल बेहाल है। मैदानी क्षेत्र पंजाब की बात करें तो यहां हालात काफी खराब हैं। भारी बारिश ने पंजाब में खूब तबाही मचाई है। जिसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते है कि पंजाब के 19 जिले बाढ़ की चपेट में हैं।

पंजाब के इन जिलों में बाढ़ का कहर

बाढ़ प्रभावित इलाकों में पटियाला, मोगा, तरनतारन, लुधियाना, फिरोजपुर, फतेहगढ़ साहिब, एसएएस नगर, फरीदकोट, होशियारपुर, जालंधर, संगरूर, एसबीएस नगर, रूपनगर, कपूरथला, फाजिल्का, गुरदासपुर, मानसा, बठिंडा और पठानकोट जैसे जिले शामिल हैं। वहीं, बारिश के दौरान हुए विभिन्न हादसों में अब तक 41 लोगों की मौत हो चुकी है।

राहत शिविरों में रहने को मजबूर हुए लोग

भारी बारिश और बाढ़ के चलते लोगों के घर पानी में डूब चुके हैं। NDRF (National Disaster Response Force) लगातार लोगों को रेस्क्यू कर राहत शिविरों तक पहुंचा रही है। जानकारी के मुताबिक, अब तक 27,286 लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। वहीं, बाढ़ प्रभावित जिलों में रिलीफ कैंप स्थापित किए गए हैं, जहां खाने पीने से लेकर लोगों के रहने की पूरी व्यवस्था की गई है।

1000 करोड़ से ज्यादा का नुकसान

सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में भारी बारिश और बाढ़ के चलते अब तक 1000 करोड़ से ज्यादा का नुकसान हो चुका है। बीते दिनों मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी इस पर चिंता जाहिर की थी। उन्होंने कहा कि था कि राज्य में बाढ़ के चलते भारी तबाही हुई है। कई एकड़ कृषि भूमि पानी में डूब चुकी है, जबकि हजारों लोगों को घर तबाह हो चुके हैं।

उन्होंने कहा था कि नुकसान के आकलन को लेकर आधिकारिक डेटा इकट्ठा कर रहे हैं। जल्द नुकसान संबंधित रिपोर्ट तैयार कर केंद्र सरकार को भेजी जाएगी, ताकि राहत पैकेज की मांग की जा सके।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026