---Advertisement---

शिक्षा के साथ स्वास्थ्य, रोजगार बनी Bhagwant Mann सरकार की प्राथमिकता! योग्यता के आधार पर 65000 से अधिक नौकरी उपलब्ध करा रचा इतिहास

मुख्यमंत्री Bhagwant Mann के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार सूबे में स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार को प्राथमिकता देते हुए सुविधाओं का विस्तार कर रही है। इसका सीधा लाभ राज्य की जनता को मिल रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 22, 2026 1:26 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब में सुविधाओं का विस्तार कर रही मान सरकार शिक्षा जगत के साथ स्वास्थ्य और रोजगार को प्राथमिकता दे रही है। इस क्रम में ऐसे तमाम कार्य हुए हैं जिसकी बदौलत पंजाब की तस्वीर बदली है। पंजाब के युवाओं को भगवंत मान सरकार की पहल का सीधा लाभ मिला है।

शासन की ओर से सेहत बीमा योजना लागू कर स्वास्थ्य क्षेत्र में क्रांति की गई है। शिक्षा जगत में भी सुविधाओं का विस्तार करते हुए भगवंत मान सरकार ने कई आयाम स्थापित किए हैं। इसके अलावा भगवंत मान सरकार ने योग्यता के आधार पर बिना किसी सिफारिश या रिश्वत के पंजाब के 65264 युवकों को सरकारी नौकरी दी है जो शासन की प्राथमिकता को दर्शाता है।

65000 से अधिक नौकरी उपलब्ध करा Bhagwant Mann सरकार ने रचा इतिहास

आंकड़े इस बात का पुख्ता प्रमाण हैं कि पंजाब में युवाओं के लिए अवसरों के द्वार खुले हैं।

सीएम भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार ने योग्यता के आधार पर 65264 युवाओं को सरकारी नौकरी उपलब्ध करा इतिहास रचा है। ये युवा पंजाब के विभिन्न विभाग जैसे स्वास्थ्य, शिक्षा, उद्योग, ऊर्जा, महिला एवं बाल कल्याण में नियुक्त हुए हैं।

65000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी के अवसर उपलब्ध करा कर पंजाब सरकार ने इतिहास रचा है। मान सरकार की किसी भर्ती को कोर्ट में चुनौती नहीं मिली और नाही किसी भर्ती में भ्रष्टाचार के आरोप लगे। ये सरकार की प्राथमिकता को दर्शाता है।

शिक्षा के साथ स्वास्थ्य सुविधाओं का भी विस्तार कर रही सरकार!

पंजाब सरकार सूबे में शिक्षा के साथ स्वास्थ्य सुविधाओं का भी विस्तार कर रही है। स्कूल ऑफ एमिनेंस की स्थापना, सरकारी स्कूलों का जीर्णोद्धार, स्कूलों में बच्चों की सुविधा के लिए वाहन उपलब्ध कराना ये सब शिक्षा सेवा में विस्तार को दर्शाता है। बच्चों को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए भी प्रशिक्षित किया जा रहा है।

स्वास्थ्य सुविधा की बात करें तो आम आदमी क्लीनिक की संख्या बढ़ी है। मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना लागू कर पंजाब वासियों को 10 लाख रुपए वार्षिक का हेल्थ कवर दिया जा रहा है। सरकारी चिकित्सालयों में व्यवस्था दुरुस्त हुई है। ये दर्शाता है कि कैसे भगवंत मान सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार को प्राथमिकता देने का काम कर रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

12 Years Of PM Modi

जून 8, 2026

Punjab News

जून 8, 2026

Punjab News

जून 8, 2026

Punjab News

जून 8, 2026

Rashifal 9 June 2026

जून 8, 2026

Punjab News

जून 8, 2026