---Advertisement---

IPL Viral Video: खुद की धुनाई नहीं सह पाए Mohammed Siraj, फिल सॉल्ट से की तीखी झड़प, देखें VIDEO

IPL Viral Video: दुनिया की सबसे बड़ी लीग इंडियन प्रीमियर लीग का 16वां सीजन खेला जा रहा है। इस सीजन में का 50वां लीग मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैंलेजर्स बैंगलौर के बीच खेला गया। इस मैच में एक बार फिर खिलाड़ियों के बीच कहासुनी देखने को मिली।

Avatar of Divyanshu Rao

By: Divyanshu Rao

Published: मई 7, 2023 1:13 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

IPL Viral Video: दुनिया की सबसे बड़ी लीग इंडियन प्रीमियर लीग का 16वां सीजन खेला जा रहा है। इस सीजन में का 50वां लीग मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैंलेजर्स बैंगलौर के बीच खेला गया। इस मैच में एक बार फिर खिलाड़ियों के बीच कहासुनी देखने को मिली। इस मैच में आरसीबी के बेहतरीन तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की दिल्ली के फिल सॉल्ट से कहासुनी हो गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

सिराज और फिल सॉल्ट के बीच हुई कहासुनी

मोहम्मद सिराज पारी का 5वां ओवर कर रहे थे। सिराज ने सॉल्ट को गेंद डाली और ये बॉल टप्पा खाकर बल्लेबाज के सिर के ऊपर से जा निकली और फिल सॉल्ट सिर्फ बल्ला घूमाते रह गए। बॉल काफी ऊंची होने के कारण अंपायर ने इसके वाइड करार दिया। जिसपर सिराज ने इस पर अपनी नाराजगी जताई और कुछ कहने अंपायर के पास चले गए। सॉल्ट ने उन्हें भी कुछ कहा।

https://twitter.com/singabisek040/status/1654893697425874948?s=20

Also Read: IPL Viral Video: Shubman Gill का बड़ा धमाका, शतक से चूके लेकिन टीम को जीता दिया मैच, देखें Video

कप्तान वॉर्नर ने दोनों खिलाड़ियों के बीच किया बीच बचाव

जिसके बाद मोहम्मद सिराज और फिल सॉल्ट के बीच कहासुनी बढ़ गई और इस कहासुनी के बढ़ने के बाद डेविड वॉर्नर भी बीच बचाव में उतर आए। लेकि इसके बाद भी सिराज सॉल्ट को कुछ कहते दिखाई दिए जिसके बाद कप्तान फाफ डु प्लेसिस सिराज के पास आए और समझाते हुए सॉल्ट से दूर ले गए। बता दें कि कुछ दिन पहले ही विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच तगड़ी नोकझोंक का नाराज देखने को मिला था, जिसकी चर्चा क्रिकेट के गलियारों में तेजी से चर्चा का विषय बनी हुई है।

सिराज की पावरप्ले में हुई जमकर धुनाई

आरसीबी के 181 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने पारी की शानदार शुरुआत की थी। दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर और फिल सॉल्ट ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 5 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 60 रन जड़ दिए। दोनों बल्लेबाजों ने पावरप्ले के पहले सिराज की जमकर धुनाई की। सिराज ने पावरप्ले में दो ओवर डाले जिसमें उन्होंने 28 रन पड़े।

Also Read: IPL Viral Video: Shubman Gill का बड़ा धमाका, शतक से चूके लेकिन टीम को जीता दिया मैच, देखें Video

Avatar of Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

दिव्यांशु राव DNP INDIA Hindi में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं। दिव्यांशु पिछले तीन साल से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। वे स्पोर्ट्स बीट पर पिछले दो साल से काम कर रहे हैं। इससे पहले वे ईटीवी भारत में काम कर चुके हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jharkhand News

अक्टूबर 23, 2026

Hardik Pandya

अक्टूबर 20, 2026

Viral Video

अक्टूबर 19, 2026

Sunil Gavaskar

अक्टूबर 15, 2026

Lionel Messi

अक्टूबर 7, 2026

Shoaib Malik

अक्टूबर 2, 2026