---Advertisement---

टी-20 में हारी इंडिया, Sunil Gavaskar ने वेस्टइंडीज के जोफेस को बुरी तरह से लताड़ा, जानें पूरा विवाद

Sunil Gavaskar: हैदराबाद में भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी 20 इंटरनेशनल मैच में भारत को 24 रनों से हार मिली है। लेकिन इस दौरान भारतीय पूर्व कप्तान सुनील गावस्कार का गुस्सा फूटा है। उन्होंने वेस्टइंडीज के तेज बॉलर शमार जोसेफ की जमकर क्लास लगाई है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अक्टूबर 15, 2026 11:48 पूर्वाह्न

Sunil Gavaskar
Follow Us
---Advertisement---

Sunil Gavaskar: भारत के पूर्व क्रिकेटर और महान बल्लेबाज रहे सुनील गावस्कर का गुस्सा टी-20 में भारत के हारने के बाद फूटा है। इसीलिए हैदराबाद में खेले गए चौथे अंतरराष्ट्रीय मैच में इंडिया को मिली वेस्टइंडीज से हार से ज्यादा गावस्कर के बयान की चर्चा हो रही है। उन्होंने इस हार पर ना सिर्फ भारतीय प्लेयर्स को लताड़ा है। बल्कि वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शमार जोसेफ की नियत पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने जिस तरह से मैच के दौरान गेंदबाजी करते हुए अर्शदीप के कंधे पर बॉल मारी वो सुनील गावस्कर को बिल्कुल भी अच्छा नही लगा। यही कारण है कि, उन्होंने तीखे सवाल उठाए हैं।

Sunil Gavaskar  ने वेस्टइंडीज के तेज बॉलर शमार जोसेफ को क्यों डांटा?

आपको बता दें, हैदराबाद में भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी 20 इंटरनेशनल मैच खेला गया था। जिसमें भारत को 24 रनों से हार झेलनी पड़ी है। लेकिन मैच के आखिरी ओवर में कुछ ऐसा हुआ, जिसके कारण पूर्व कप्तान और कमेंटेटर सुनील गावस्कर बुरी तरह से भड़क गए। उन्होंने वेस्टइंडीज के तेज बॉलर शमार जोसेफ की बुरी तरह से क्लास लगा दी। दरअसल, मैच के आखिरी ओवर में शमार जोसेफ की तेज गेंद भारतीय खिलाड़ी अ र्शदीप के कंधे पर जाकर लगी। जिसके कारण उन्हें काफी चोट लगी। लेकिन इसके बाद भी अर्शदीप ने खेलना जारी रखा। क्योंकि वेस्टइंडीज की जीत बहुत नजदीक थी, ऐसे में जोसेफ का इस तरह से बॉल फेंकना सुनील गावस्कर को बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगा। इसीलिए उन्होंने कमेंट्री करते जोसेफ की खेल की नियत पर सवाल उठा लिए। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि, ‘वह अर्शदीप को निशाना बना रहा है। जब स्टंप्स बिल्कुल सामने दिख रहे हैं, तो वह बल्लेबाज पर हमला क्यों कर रहा है?’ उन्होने जोसेफ की खेल की नियत पर तीखे सवाल दागे हैं।

टी 20 इंटरनेशनल मैच की ट्रॉफी कौन जीतेगा?

चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत को वेस्टइंडीज से हार मिली है। ये 5 मैचों की सीरीज है। जिसमें भारत और वेस्टइंडीज दोनों ही 2-2 मैच जीत चुके हैं। इस सीरीज की जीत को 17 अक्टूबर 2026 को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में होने वाला मैच तय करेगा। जो भी इस मैच को जीतेगा ट्रॉफी उसी के नाम रहेगी।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lionel Messi

अक्टूबर 7, 2026

Shoaib Malik

अक्टूबर 2, 2026

IND vs WI 2nd ODI

अक्टूबर 1, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 30, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 29, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 29, 2026