Jailer 2 Movie Review: साउथ सिनेमा के थलाइवा सुपरस्काटर रजनीकांत को माना जाता है। यही कारण है कि, जैसे ही उनकी ‘जेलर 2’ फिल्म अक्टूबर 2026 को रिलीज हुई वैसे ही इसकी चर्चा हर तरफ होने लगी। क्योंकि साल 2023 में आई ‘जेलर 1’ एक ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर थी। यही वजह है कि, इसके दूसरे पार्ट का दुनियाभर की ऑडियंस को बेसब्री से इंतजार था। इसके डायरेक्टर नेल्सन दिलीप कुमार हैं। फिल्म का बजट 350 करोड़ के आस-पास बताया जा रहा है। इस तमिल फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन का भी अहम रोल है। अगर आप भी तमिल किंग रजनीकांत के दीवाने हैं तो टिकट खरीदने से पहले जानें मूवी के फर्स्ट रिव्यू ऑडियंस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर क्या दिए हैं?
Jailer 2 Movie Review कैसे हैं?
रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ के रिव्यू देते हुए एक्स पर Harish N S नाम के यूजर ने लिखा,
‘धमाकों के साथ 4 स्लो-मोशन वॉक
1 घंटे की ‘कॉमेडी’ (जो बस नाम की है)
2 फालतू के स्पेशल गाने
इंटरवल का हिस्सा एकदम औसत
शुरू से अंत तक सब कुछ पहले से ही पता चल जाता है! कोई दम नहीं!
एक ऐसी फिल्म जो स्लो-मोशन को ‘स्वैग’ और बैकग्राउंड म्यूजिक (BGM) को ‘स्क्रीनप्ले’ समझ बैठती है।’
जेलर 2 रिव्यू ‘एक्टिंग करना एक कला है, तो भाई रजनीकांत इसके पिकासो हैं’
वहीं, Achilles नाम के यूजर ने एक्स पर अपना फर्स्ट रिव्यू शेयर करते हुए लिखा, ‘जेलर 2, अगर मासूमियत से एक्टिंग करना एक कला है, तो भाई रजनीकांत इसके पिकासो हैं । अचानक से पूरा थिएटर झूम उठा इसका पूरा श्रेय मूर्ति को जाता है।’
‘रजनीकांत का जादू यहां जबरदस्त काम कर रहा है’
रजनीकांत और विद्या बालन की फिल्म जेलर 2 के रिव्यू एक्स पर Aavishkar नाम के यूजर ने देते हुए लिखा, ‘इंटरवल हो गया है… और अब तक JAILER2 शानदार रही है! फिल्म का सेटअप, कॉमेडी और सबसे बढ़कर रजनीकांत का जादू यहाँ जबरदस्त काम कर रहा है। फिल्म के खास सीन्स देखकर दर्शक दीवाने हो रहे हैं! अब तक तो मज़ा आ गया। अब दूसरे हाफ से भी ऐसी ही उम्मीद है!’
It’s INTERVAL… and #JAILER2 has been FANTASTIC so far! The setup, the humour and above all the RAJINIKANTH MAGIC is working big time here. The elevation scenes make the audience go CRAZY! What a feast so far. Expecting same from the 2nd half now! 🤞
#Jailer2Review https://t.co/4Hd73RbD2l
— Aavishkar (@aavishhkar) October 15, 2026
रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ को 5 में से 4.75 स्टार मिले
Lets OTT x CINEMA नाम के एक्स हैंडल ने रजनीकांत की फिल्म को 5 में से 4.75 स्टार दिए हैं। उन्होंने इसे मेगा ब्लॉकबस्टर और न्यूक्लियर ब्लास्ट बताया है।
It’s MEGA BLOCKBUSTER 🏆🏆🏆🏆
#Jailer2 4.75/5 ⭐️ – NUCLEAR BLAST🧨 https://t.co/BanEmrlpYS
— Lets OTT x CINEMA (@LetsOTTxCinema) October 14, 2026
रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की स्टोरी और स्टारकास्ट
रजनीकांत की ‘जेलर 2’ फिल्म पहले पार्ट से बिल्कुल अलग है। पहले पार्ट में रजनीकांत के जहां मुथुवेल पांडियन के रिटायरमेंट के बाद वापस एक्शन में लौटने और अपने बेटे के लिए बदला लेने पर आधारित था, वहीं ‘जेलर 2’ की कहानी एकदम नए मिशन और बड़े खतरों की हैं। मूवी में रजनीकांत के साथ मोहनलाल, शिव राजकुमार , जैकी श्रॉफ विद्या बालन, रम्या कृष्णन, योगी बाबू, मिर्ना, ऋत्विक और मिथुन चक्रवर्ती जैसे एक्टर्स हैं।मूवी को हिन्दी, तेलुगु, कन्नड़ और मलायलम भाषा में रिलीज किया गया है। इससे फैंस और मेकर्स को काफी सारी उम्मीदे हैं। जेलर के पहले पार्ट ने 220 करोड़ की लागत से 650 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। अब इसके दूसरे पार्ट से इससे भी ज्यादा उम्मीदे हैं।







