The Paradise Box Office Collection Day 20: तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज’ फिल्म की कमाई काफी गिर गई है। जिसके कारण मेकर्स के सामने बजट निकालने और प्रॉफिट कमाने की चुनौती खड़ी हो गई है। इस फिल्म ने ऑपनिंग डे पर 76.90 करोड़ की ऑपनिंग देकर हर किसी को चौंका दिया था। जिसके बाद लग रहा था कि, नानी के करियर की ये मूवी सबसे बड़ी फिल्म साबित होगी। लेकिन दूसरे दिन के बाद से ही फिल्म का कलेक्शन गिरता चला गया और हालत ये हो गई है , थिएटर्स में मूवी दर्शकों के भयंकर अकाल को झेल रही है। बीते दिन भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है।
The Paradise Box Office Collection Day 20 कितना हुआ?
‘द पैराडाइज’ फिल्म ने रिलीज के 20वें दिन 31 लाख का की कमाई की है। ये कलेक्शन 407 शोज से हुआ है। भारत में नानी और राघव जुयाल की ये एक्शन फिल्म टोटल कलेक्शन 142 करोड़ रुपए कर चुकी है। वहीं, विदेशों में इसका टोटल ओवरसीज कलेक्शन 31.15 करोड़ रुपए हो गया है। इसके साथ इस फिल्म का टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 173.15 करोड़ रुपए हो चुका है। इस फिल्म का बजट 200 करोड़ के आस-पास है। लेकिन जिस तरह से बढ़ते दिनों के साथ फिल्म की कमाई और शोज गिर रहे हैं। वो मेकर्स के लिए चुनौती बना हुआ है। इस फिल्म से ‘दसरा’ जैसी सुपरहिट फिल्म बना चुके श्रीकांत ओडेला को काफी सारी उम्मीद थी। लेकिन ये पूरी नहीं हो सकी। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किया है।
‘द पैराडाइज’ फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन क्यों गिरा?
नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज’ को लेकर फैंस और ऑडियंस के बीच काफी उत्साह था। यही कारण है कि, मेकर्स ने इसे बहुत कम प्रमोशन के बिना ट्रेलर के रिलीज कर दिया। जिसका खामियाजा फिल्म को भुगतना पड़ा। कुछ लोग इसके गिरते कलेक्शन का कारण अत्यधिक और क्रूर हिंसा बता रहे हैं। मूवी को नेगेटिव रिव्यू के साथ ऑडियंस ने धीमी पेसिंग और कमजोर स्क्रीनप्ले बताया था। जिसके कारण इसकी कमाई गिर गई।वहीं, एक्टर और नानी ने खुद ही माना है कि, फिल्म को जल्दबाजी में रिलीज किया गया है। जिसके कारण इसकी एडिटिंग ठीक नहीं हुई है। इसी कारण इसका कलेक्शन गिरता चला गया।







