---Advertisement---

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 66:  संडे को  ‘हनुमान अंश’ देखने  उमड़ी भारी भीड़, रिकॉर्ड में दर्ज हुआ एक और नया कारनामा

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 66:  बॉक्स ऑफिस पर 'हनुमान अंश' का क्रेज लगातार चल रहा है। बीते दिन रविवार को मूवी ने बहुत अचछी कमाई की है। इसकी चर्चा हर तरफ हो रही है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अक्टूबर 12, 2026 2:26 अपराह्न | Updated: अक्टूबर 13, 2026 12:48 अपराह्न

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 66
Follow Us
---Advertisement---

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 66:   बॉक्स ऑफिस पर  बॉलीवुड फिल्म  ‘हनुमान अंश’ रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना रही है।इस मूवी ने अपनी कमाई से एक बार फिर से इतिहास रचा है। अमूमन किसी भी कम बजट  वाली फिल्म के लिए थिएटर में तीन महीनों  तक टिकना ना मुमकिन होता है। लेकिन हनुमान अंश ने ये करके दिखाया है। बढ़ते दिनों के साथ इसका कलेक्शन भी बढ़ रहा है।  लगभग 2 करोड़ की लागत से बनी इस फिल्म ने भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक ऐसा इतिहास रच दिया है , जिसे तोड़ना किसी भी अन्य फिल्म के लिए लगभग मुश्किल होता जा रहा है।

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 66 कितना हुआ? 

‘हनुमान अंश’ फिल्म ने रिलीज के 66वें दिन 2.80 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। ये कमाई 2775 शोज से हो चुकी है। भगवान हनुमान के परमभक्त रहे नीम करोली बाबा जी के जीवन पर आधारित इस फिल्म ने भारत में टोटल कमाई 394.92 करोड़ रुपए कमाए हैं। वहीं , विदेशों में इसका टोटल ओवरसीज कलेक्शन 40.45 करोड़ रुपए कर लिया है। इसके साथ ही हनुमान अंश का टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 435.37 करोड़ रुपए हो चुका है। ये फिल्म रविवार को 12 फीसदी बढ़त के साथ कमाई दर्ज कराने में कामयाब रही है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

‘हनुमान अंश’ फिल्म के महारिकॉर्ड

हनुमान अंश फिल्म में लीड रोल में शोभिनल सत्य, चंदन आनंद, अनिल रस्तोगी और पूर्णिमा तिवारी जेसै बड़े कलाकार हैं। ये फिल्म रिलीज के 66 दिनों के अंदर कई बड़े रिकॉर्ड बना चुकी है। इसमें से एक है, बॉलीवुड में सबसे ज्यादा रिटर्न पाना, दूसरा है 21 साल पुराना ‘संतोषी मां’ फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ना। इसके साथ ही रिलीज के पांचवें , छठे और नौवें हफ्ते सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ये इकलौती फिल्म बन चुकी है। इस मूवी के राइटर और डायरेक्टर डॉक्टर विशाल चतुर्वेदी हैं। कैंचीधाम जैसी लोकेशन दिखाने के लिए मेकर्स ने इसकी शूटिंग चित्रकूट, मुम्बई और वृंदावन में की है।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

The Paradise Box Office Collection Day 19

अक्टूबर 13, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 13, 2026

Nushrratt Bharuccha

अक्टूबर 13, 2026

RJ Mitte

अक्टूबर 13, 2026

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026