---Advertisement---

बारिश से पहले डेंगू को लेकर सतर्क हुई मान सरकार! मंत्री Balbir Singh ने संभाला मोर्चा; अब हर शुक्रवार को चलेगा ये खास अभियान

मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशानुसार Minister Balbir Singh ने आज लुधियाना में 'हर शुक्रवार, डेंगू पर वॉर' अभियान की शुरुआत की है। मिनिस्टर बलबीर सिंह ने इस खास अभियान को हर सप्ताह जारी रखने और डेंगू के खिलाफ मुहिम चलाने की बात कही है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 30, 2025 6:40 अपराह्न

Minister Balbir Singh
Follow Us
---Advertisement---

Minister Balbir Singh: भीषण गर्मी के बाद बारिश का दौर शुरू होगा जिस दौरान तमाम तरह की बीमारियां दस्तक देती हैं। डेंगू भी उन्हीं बीमारियों में से एक है जो बारिश के साथ लोगों के लिए चिंता का सबब बनती है। पंजाब की भगवंत मान सरकार इसीलिए बारिश से पहले ही डेंगू को लेकर सतर्क हो गई है। इसी क्रम में हेल्थ मिनिस्टर बलबीर सिंह ने आज लुधियाना में ‘हर शुक्रवार, डेंगू पर वॉर’ अभियान की शुरुआत की है। डॉ. बलबीर सिंह ने इस अभियान को डेंगू के खिलाफ अहम बताया है। Minister Balbir Singh ने लोगों से अपील की है कि वे अपने आसपास साफ-सफाई पर ध्यान दें और गंदे पानी को जमा ना होने दें। ऐसा हुआ हो तो मच्छरों का प्रजनन बढ़ेगा और डेंगू बढ़ने की आशंका रहेगी।

पंजाब सरकार में Minister Balbir Singh की खास मुहिम!

आज 30 मई दिन शुक्रवार को पंजाब सरकार में मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने हर शुक्रवार, डेंगू पर वॉर अभियान की शुरुआत की है। इस दौरान मिनिस्टर बलबीर सिंह लुधियाना के न्यू कैलाश नगर में पहुंचे। स्वास्थ्य मंत्री ने इस दौरान कई घरों का निरीक्षण किया और लोगों को साफ-सफाई रखने व आसपास गंदा पानी ना जमा होने की सलाह दी। Minister Balbir Singh ने लोगों से कहा है कि वे अपने घरों में इस्तेमाल होने वाले फ्रिज की ट्रे, पानी की बोतलें, पानी की टंकी और कूलर टैंक आदि की बराबर साफ-सफाई करें, ताकि डेंगू का लार्वा पैर ना पसार सके। इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने लोगों से पूरी बाजू की शर्ट पहनने की सलाह दी, ताकि उन्हें मच्छर ना काट सकें।

मिनिस्टर बलबीर सिंह के निर्देशानुसार आशा वर्कर्स भी संभाल रहीं मोर्चा

मालूम हो कि पंजाब के विभिन्न हिस्सों में कार्यरत 20000 से ज्यादा आशा वर्कर्स भी डेंगू के खिलाफ इस लड़ाई में फ्रंटफुट से मोर्चा संभाल रही हैं। Minister Balbir Singh के निर्देशानुसार आशा वर्कर्स पंजाब के अलग-अलग हिस्सों का दौरा कर डेंगू लार्वा की पहचान कर रही हैं और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दे रही हैं। इसके अलावा मिनिस्टर बलबीर सिंह के निर्देश पर ही सभी सरकारी स्कूलों में बच्चों से सावधानी बरतने की बात कही जा रही है, ताकि डेंगू पैर न पसार सके।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026

Donald Trump

फ़रवरी 28, 2026

Donald Trump

फ़रवरी 28, 2026

Israel-Iran War

फ़रवरी 28, 2026

Salim Vastik

फ़रवरी 28, 2026

Iran US Tension

फ़रवरी 28, 2026