---Advertisement---

बॉर्डर पार से ड्रग तस्करी करने वालों पर मान सरकार की सख्ती! Punjab Police की गिरफ्त में आया एक और अपराधी; कई kg हेरोइन बरामद

सीएम मान के निर्देशानुसार तस्करों की नकेल कस रही Punjab Police ने एक और खूंखार तस्कर को गिरफ्तार किया है। पंजाब पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान 3 किलोग्राम हेरोइन की बरामदगी भी की है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 15, 2025 5:44 अपराह्न

Punjab Police
Follow Us
---Advertisement---

Punjab Police: तस्करों की लगातार नकेल कस रही भगवंत मान सरकार का डंडा एक बार फिर चला है। सीएम भगवंत मान के निर्देशानुसार पंजाब को नशा मुक्त बनाने में जुटी पुलिस ने एक और खूंखार अपराधी को गिरफ्तार किया है। पंजाब पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी की पहचान तरसेम सिंह उर्फ ​​सेमा के रूप में हुई है। आरोपी बॉर्डर पार यानी पाकिस्तान से ड्रग की खेप लाकर तस्करी को अंजाम देता था। Punjab Police ने इस कार्रवाई से जुड़ी ब्रीफिंग साझा की है जिसमें बरामद हुए ड्रग की मात्रा भी बताई गई है। प्रशासन का रवैया ये दर्शाता है कि ड्रग तस्करों के खिलाफ मान सरकार की सख्ती और बढ़ी है और नशा मुक्त अभियान को रफ्तार मिली है।

Punjab Police की गिरफ्त में आया एक और अपराधी!

डीजीपी पंजाब के एक्स हैंडल पर नजर रखने वालों को पता होगा कि पंजाब पुलिस ड्रग तस्करों के साथ कैसा सलूक करती है। पुलिस तस्करों को पकड़कर उनके खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई को रफ्तार देती है। इसी कड़ी में एक और खूंखार अपराधी Punjab Police की पकड़ में आया है जिसे भारी मात्रा में हेरोइन के साथ पकड़ा गया है। पंजाब पुलिस की अमृतसर ग्रामीण यूनिट की पकड़ में आए ड्रग तस्कर का नाम तरसेम सिंह उर्फ ​​सेमा है। पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक ये तस्कर मादक पदार्थों की तस्करी भारत-पाकिस्तान सीमा के पार से करता था। पुलिस ने इस पूरे प्रकरण में थाना घरिंडा में एनडीपीएस अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर पूरे गिरोह की तलाश शुरू कर दी है।

पंजाब पुलिस ने बरामद किया मादक पदार्थ का बड़ा खेप!

तरसेम सिंह उर्फ ​​सेमा नामक ड्रग तस्कर की गिरफ्तारी के साथ Punjab Police ने ड्रग की बड़ी खेप भी बरामद कर ली है। पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इस कार्रवाई में पूरे 3 किलोग्राम मादक पदार्थ मिले हैं। पंजाब पुलिस की अमृतसर ग्रामीण यूनिट द्वारा तस्कर के खिलाफ की गई इस कार्रवाई को नजीर के तौर पर देखा जा रहा है। पुलिस ने इसके साथ ही ये भी स्पष्ट किया है कि ड्रग कार्टेल को खत्म करने और राज्य को ड्रग्स के खतरे से बचाने के लिए प्रशासन अपनी प्रतिबद्धता पर अडिग रहेगा।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

मार्च 7, 2026

Lucknow News

मार्च 7, 2026

Bihar Politics

मार्च 7, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 7, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 7, 2026

US-Israel-Iran-War

मार्च 7, 2026