---Advertisement---

Eid-ul-Fitr पर नमाजियों के बीच Bhagwant Mann! ईदगाह से भाईचारे का जिक्र कर बड़ी बात बोल गए Punjab CM; पढ़ें रिपोर्ट

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने Eid-ul-Fitr 2025 पर मालेरकोटला में स्थित एक ईदगाह में नमाजियों के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। इस दौरान सीएम मान ने भाईचारे को लेकर बड़ी बात कहते हुए लोगों को व्यापक तौर पर संदेश देने का काम किया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 31, 2025 4:02 अपराह्न

Eid-ul-Fitr 2025
Follow Us
---Advertisement---

Eid-ul-Fitr 2025: पंजाब के विभिन्न हिस्सों में ईद पर्व की धूम है। नमाजी एक-दूजे के गले लगकर ईद-उल-फितर की बधाई दे रहे हैं। इस त्योहार में राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। CM Bhagwant Mann ने मालेरकोटला में स्थित ईदगाह पहुंचकर नमाजियों को संबोधित किया है। Eid-ul-Fitr 2025 पर अपना पक्ष रखते हुए सीएम मान ने भाईचारे का जिक्र किया है। सीएम मान ने कहा है कि “हमारी ईदें, दीवाली, गुरुपर्व, संक्रांति, त्योहार और धर्म सब सांझे हैं। हमारा आपसी भाईचारा हमेशा कायम था, कायम है और कायम रहेगा।” मुख्यमंत्री द्वारा कही गई ये बातें अब खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।

Eid-ul-Fitr 2025 पर नमाजियों के बीच Bhagwant Mann!

पंजाब सीएम आज औचक मालेरकोटला स्थित ईदगाह पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने नमाजी मुसलमानों को ईद-उल-फितर की बधाई दी। सीएम मान ने सभी नमाजियों को संबोधित करते हुए कहा कि “इस पवित्र त्यौहार के मौके बताते हुए बड़ी खुशी हो रही है कि हम मालेरकोटला में 100 MBBS सीटों वाला मेडिकल कॉलेज बनाएंगे। इसके अलावा लड़कियों के लिए सरकारी कॉलेज भी तैयार है। हमारे बच्चों को अच्छी शिक्षा देना हमारी प्राथमिकता है।”

सीएम मान ने Eid-ul-Fitr 2025 पर ये भी कहा कि “आज ईद-उल-फितर के पवित्र त्यौहार के मौके पर मालेरकोटला में नमाज़ अदा करने आए सभी लोगों को ईद मुबारक। ईद एक-दूसरे को गले लगाकर प्यार बाँटने और शांति का त्यौहार है।” मुख्यमंत्री के इस संबोधन को सुनने के लिए हजारों की तादाद में लोग खड़े थे।

पंजाब में ईद-उल-फितर पर अलर्ट हुआ प्रशासनिक महकमा!

मुख्यमंत्री भगवंत मान नके निर्देशानुसार पंजाब का प्रशासनिक महकमा ईद-उल फितर पर्व को लेकर अलर्ट पर है। लुधियाना से लेकर जालंधर, तरनतारन, अमृतसर, भटिंडा, फरीदकोट, पटियाला, संगरूर आदि जैसे जनपदों पर पुलिस ने पैदल गश्त भी की है। पंजाब पुलिस की ओर से स्पष्ट किया गया है कि Eid-ul-Fitr 2025 शांति व सौहार्द के साथ संपन्न होगा और इसके लिए प्रशासनिक अमला पूर्णत: तत्पर है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मार्च 7, 2026

Punjab News

मार्च 7, 2026

Rashifal 8 March 2026:

मार्च 7, 2026

Punjab News

मार्च 7, 2026

Pakistan Hikes Fuel Price

मार्च 7, 2026

कल का मौसम 8 March 2026

मार्च 7, 2026