Bhagwant Mann: स्वास्थ्य जगत की तस्वीर बदलने की दिशा में प्रयासरत मान सरकार ने बड़ी क्रांति की। इस क्रम में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना लागू किया गया। इसके तहत पंजाब के सभी नागरिकों को 10 लाख रुपए सालाना का हेल्थ कवर मुहैया कराया जा रहा है। भगवंत मान सरकार द्वारा संचालित ये योजना लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है। आंकड़ों के मुताबिक अब तक 1.59 लाख मरीजों को स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ मिल चुका है। इतनी बड़ी संख्या में लोग भगवंत मान सरकार द्वारा लिस्टेड निजी व सरकारी अस्पतालों में मुफ्त इलाज करा चुके हैं।
मरीजों के लिए वरदान साबित हुई सेहत बीमा योजना!
पंजाब के विभिन्न हिस्सों में लोगों के लिए सेहत बीमा योजना वरदान साबित हो रही है।
ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਸਿਹਤ ਯੋਜਨਾ ਤਹਿਤ 1.59 ਲੱਖ ਤੋਂ ਜ਼ਿਆਦਾ ਲੋਕਾਂ ਦਾ ਹੋਇਆ ਮੁਫ਼ਤ ਇਲਾਜ#AAPKaSehatCard pic.twitter.com/NCDJmanQ1t
— AAP Punjab (@AAPPunjab) May 23, 2026
भगवंत मान सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक अब तक 1.59 लाख मरीजों का इलाज इस योजना के अंतर्गत हुआ है। ये सभी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीज थे जिन्हीं माली हालत अस्थिर थी। ऐसे में उन्हें मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत मुफ्त इलाज उपलब्ध कराते हुए सरकार ने बड़ी राहत दी है। यही वजह है कि इसे मरीजों के लिए वरदान माना जा रहा है। भगवंत मान सरकार लगातार लोगों से अपील कर रही है कि वे योजना से जुड़ते हुए अपना सेहत कार्ड दुरुस्त करा लें। ऐसा होने पर उन्हें मुफ्त इलाज हासिल करने में कोई बाधा नहीं होगी।
सीएम Bhagwant Mann की पहल से मिल रहा मुफ्त इलाज
स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्रांति करते हुए मान सरकार ने मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना लागू करने का काम किया। इसके तहत पंजाब के प्रत्येक नागरिकों को वर्ष में 10 लाख रुपए तक का हेल्थ कवर मिल रहा है। किसी भी गंभीर बीमारी की स्थिति में पंजाब के नागरिक सरकार द्वारा सूचीबद्ध अस्पतालों में 10 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज हासिल कर सकते हैं। भगवंत मान सरकार की ये योजना सुनिश्चित कर रही है कि रुपए के अभाव में कोई व्यक्ति इलाज से वंचित न रहे। मुख्यमंत्री की इस पहल की खूब तारीफ भी हो रही है।
