CM Bhagwant Mann: नशे के खिलाफ पंंजाब पुलिस के एक्शन से ड्रग्स तस्करों के अंदर डर पैदा हो गया है। पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस नशे के रोकथाम के लिए जरूरी कदम उठा रही है, जिसका असर भी देखने को मिल रहा है। बॉर्डर पार से हो रही ड्रग्स तस्करी पर भी काफी हद तक लगाम लग चुकी है। इसके अलावा राज्य में मामले कम देखे जा रहा है। गौरतलब है कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में पुलिस ताबड़तोड़ एक्शन में है। जिसका सीधा असर देखने को मिला है। इसी बीच पंजाब पुलिस इंडिया को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।
नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस का तगड़ा एक्शन
पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “नशीले पदार्थों के नेटवर्क के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रखते हुए, पंजाब पुलिस ने 57 नशीले पदार्थों के तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 7.3 किलोग्राम हेरोइन, 60 किलोग्राम अफीम की भूसी, 255 नशीली गोलियां/कैप्सूल और ₹3,050 नशीले पदार्थों की नकदी बरामद की।
𝐏𝐮𝐧𝐣𝐚𝐛 | 𝐃𝐚𝐲 𝟒𝟒𝟕 𝐨𝐟 #𝐘𝐮𝐝𝐡𝐍𝐚𝐬𝐡𝐢𝐚𝐧𝐕𝐢𝐫𝐮𝐝𝐡
Continuing its sustained crackdown against drug networks, Punjab Police arrested 57 drug smugglers and recovered 7.3 kg of heroin, 60 kg of poppy husk, 255 intoxicant tablets/capsules, and ₹3,050 drug money… pic.twitter.com/qqwXST1ZCn
— Punjab Police India (@PunjabPoliceInd) May 23, 2026
6 व्यक्तियों को परामर्श दिया गया और उन्हें नशामुक्ति और पुनर्वास उपचार कराने के लिए प्रेरित किया गया। पंजाब भर में कई स्थानों पर छापेमारी की गई। 57 मादक पदार्थों के तस्कर गिरफ्तार। 447 दिनों में गिरफ्तार मादक पदार्थों के तस्करों की कुल संख्या – 65,092 पंजाब भर में कई स्थानों पर छापेमारी की गई”।
CM Bhagwant Mann के निर्देशों का दिखा असर
आगे दी जानकारी के अनुसार “57 नशीले पदार्थों के तस्कर गिरफ्तार, कुल जब्त हेरोइन – 7.3 किलोग्राम, कुल जब्त अफीम की भूसी – 60 किलोग्राम कुल बरामद गोलियां/कैप्सूल – 255, कुल बरामद नशीले पदार्थों की रकम – 3050 रुपये, 447 दिनों में गिरफ्तार किए गए नशीले पदार्थों के तस्करों की कुल संख्या – 65092, एसपी/डीएसपी रैंक के अधिकारियों और पुलिस कर्मियों के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने संदिग्धों को रोककर जांच की। 6 लोगों को नशा मुक्ति केंद्र भेजा गया”। गौरतलब है कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में राज्य तेजी से विकास की और अग्रसर है।
