CM Bhagwant Mann: नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। आलम यह है कि अब ड्रग्स तस्कर भागते फिर रहे है। बता दें कि नशे के खिलाफ जारी अभियान के 421 दिन पूरे हो चुके है। पुलिस कार्रवाई में अभी तक 60 हजार से अधिक ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार हो चुके है। इसके अलावा हर रोज कई किलोग्राम नशीले पदार्थों की बरामदगी की जा रही है।
बॉर्डर पार से हो रही ड्रग्स तस्करी पर भी काफी हद तक लगाम लग चुकी है। गौरतलब है कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। नशे के 421वें दिन पंजाब पुलिस इंडिया को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।
नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन
पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “नशा विरोधी अभियान के तहत लगातार कार्रवाई करते हुए पंजाब पुलिस ने 95 नशीले पदार्थों के तस्करों को गिरफ्तार किया और 6.8 किलोग्राम हेरोइन के साथ 306 नशीली गोलियां/कैप्सूल बरामद किए। 29 व्यक्तियों को नशामुक्ति और पुनर्वास उपचार कराने के लिए प्रेरित किया गया”।
𝐏𝐮𝐧𝐣𝐚𝐛 | 𝐃𝐚𝐲 𝟒𝟐𝟏 𝐨𝐟 #𝐘𝐮𝐝𝐡𝐍𝐚𝐬𝐡𝐢𝐚𝐧𝐕𝐢𝐫𝐮𝐝𝐡 | @ANTFPunjab
Continuing its sustained crackdown under the anti-drug campaign, Punjab Police arrested 95 drug smugglers and recovered 6.8 kg of heroin along with 306 intoxicant tablets/capsules.
29… pic.twitter.com/cBPkh2l3kG
— Punjab Police India (@PunjabPoliceInd) April 27, 2026
पंजाब भर में कई स्थानों पर छापेमारी की गई। 95 मादक पदार्थों के तस्कर गिरफ्तार। 421 दिनों में गिरफ्तार मादक पदार्थों के तस्करों की कुल संख्या – 60898 हो गई है।
CM Bhagwant Mann की अगुवाई में पंजाब पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी
दी जानकारी के अनुसार “पंजाब भर में कई स्थानों पर छापेमारी की गई। 95 नशीले पदार्थों के तस्करों को गिरफ्तार किया गया। कुल जब्त हेरोइन – 6.8 किलोग्राम है। कुल बरामद गोलियां/कैप्सूल -306, 421 दिनों में गिरफ्तार किए गए नशीले पदार्थों के तस्करों की कुल संख्या 60898 है। एसपी/डीएसपी रैंक के अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने संदिग्धों को रोककर उनकी जांच की। 29 लोगों को नशा मुक्ति उपचार के लिए भेजा गया”।
