‘बस एक बार मेरे साथ हमबिस्तर..’ Deepali Tiwari ने भाजपा जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा पर लगाया गंभीर आरोप, जानें पूरा मामला

Deepali Tiwari: दीपाली तिवारी ने भाजपा जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिससे राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। जानें क्या है पूरा मामला।

Deepali Tiwari

फाइल फोटो

Deepali Tiwari: महोबा की पूर्व जिला मंत्री ने भाजपा जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा पर गंभीर आरोप लगाया है। जिसके बाद सियासत गरमा गई है। दरअसल Deepali Tiwari ने फेसबुक लाइव के दौरान जिलाध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाया है। दीपाली ने अपने वीडियो में कहती हुई नजर आ रही है कि मोहनलाल कुशवाहा ने उन्हें हमबिस्तर होने का ऑफर दिया था। बता दें कि उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। LatestLY की एक रिपोर्ट के मुताबिक दीपाली ने कुशवाहा पर फंसाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया। आईए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

Deepali Tiwari ने मोहनलाल कुशवाहा पर लगाया गंभीर आरोप

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को Narendra Pratap नाम के एक्स हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में Deepali Tiwari कहती हुई नजर आ रही है कि “क्योंकि अभी-अभी मेरा मकान बिक चुका है। मेरा पति का काम धाम बंद सा चल रहा है, आपको पता है। मैं आर्थिक रूप से इतनी कमजोर हूं कि आपको कुछ दे नहीं सकती।

मोहनलाल जी ने कहा अरे दीपाली जी आपके पास देने के लिए बहुत कुछ है। मैने कहा मैं कुछ समझी नहीं, कहना क्या चाहते है। मोहनलाल जी ने कहा कि यदि में आपको जिलाध्यक्ष बना देता हूं तो आप मेरे साथ लखनऊ, दिल्ली चलेंगी और किसी को शक भी नहीं होगा। बस एक बार मेरे साथ हमबिस्तर हो जाईए। इतनी गंदी भावना जो मुझे महीनों से कचोट रही थी। इन्होंने कहा कि अगर  आप मेरी बात मान जाती है तो मैं आपको जिला पंचायत का टिकट दे दूंगा”।

कांग्रेस ने इस मामले पर किया पोस्ट

बता दें कि मामला तेजी से तूल पकड़ रहा है। इसी बीच अब कांग्रेस की तरफ से प्रतिक्रिया सामने आई है। कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि BJP का जिला अध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा BJP की महिला नेता से पद देने के बदले से*स मांग रहा है। मोहनलाल कुशवाहा ने महिला नेता से कहा- ‘मेरे साथ हमबिस्तर हो जाओ, तुम्हें जिला उपाध्यक्ष बना दूंगा’ महिला के विरोध करने पर BJP नेता ने ऑफर बढ़ाकर जिला पंचायत का टिकट देने की बात भी कही।

महिलाओं के लिए ऐसी घिनौनी सोच और घटिया मानसिकता- BJP नेताओं की पहचान है। एक तरफ BJP महिला सम्मान का ढोंग करती है, दूसरी तरफ उसके नेता अपनी ही पार्टी की महिलाओं की इज्जत रौंदने से बाज नहीं आते। सच है कि BJP का DNA ही महिला विरोधी है, जहां ऐसे वहशियों को संरक्षण और बढ़ावा दिया जाता है। यही इनका असली ‘चाल-चरित्र-चेहरा’ है।

 

 

Exit mobile version