---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 90 से अधिक ड्रग्स तस्कर समेत कई किलोग्राम हेरोइन बरामद, जानें सबकुछ

CM Bhagwant Mann: नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। आलम यह है कि अब ड्रग्स तस्कर भागते फिर रहे है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 27, 2026 2:48 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। आलम यह है कि अब ड्रग्स तस्कर भागते फिर रहे है। बता दें कि नशे के खिलाफ जारी अभियान के 421 दिन पूरे हो चुके है। पुलिस कार्रवाई में अभी तक 60 हजार से अधिक ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार हो चुके है। इसके अलावा हर रोज कई किलोग्राम नशीले पदार्थों की बरामदगी की जा रही है।

बॉर्डर पार से हो रही ड्रग्स तस्करी पर भी काफी हद तक लगाम लग चुकी है। गौरतलब है कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। नशे के 421वें दिन  पंजाब पुलिस इंडिया को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।

नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन

पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “नशा विरोधी अभियान के तहत लगातार कार्रवाई करते हुए पंजाब पुलिस ने 95 नशीले पदार्थों के तस्करों को गिरफ्तार किया और 6.8 किलोग्राम हेरोइन के साथ 306 नशीली गोलियां/कैप्सूल बरामद किए। 29 व्यक्तियों को नशामुक्ति और पुनर्वास उपचार कराने के लिए प्रेरित किया गया”।

पंजाब भर में कई स्थानों पर छापेमारी की गई। 95 मादक पदार्थों के तस्कर गिरफ्तार। 421 दिनों में गिरफ्तार मादक पदार्थों के तस्करों की कुल संख्या – 60898 हो गई है।

CM Bhagwant Mann की अगुवाई में पंजाब पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

दी जानकारी के अनुसार “पंजाब भर में कई स्थानों पर छापेमारी की गई। 95 नशीले पदार्थों के तस्करों को गिरफ्तार किया गया। कुल जब्त हेरोइन – 6.8 किलोग्राम है। कुल बरामद गोलियां/कैप्सूल -306, 421 दिनों में गिरफ्तार किए गए नशीले पदार्थों के तस्करों की कुल संख्या 60898 है। एसपी/डीएसपी रैंक के अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने संदिग्धों को रोककर उनकी जांच की। 29 लोगों को नशा मुक्ति उपचार के लिए भेजा गया”।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अगस्त 2, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 2, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 2, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 2, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 2, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 2, 2026