---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी, 120 से अधिक ड्रग्स तस्कर पर गिरी गाज, जानें पूरी डिटेल

CM Bhagwant Mann: नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। हर रोज बड़ी संख्या में ड्रग्स तस्करों की गिरफ्तारी की जा रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 25, 2026 1:11 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। हर रोज बड़ी संख्या में ड्रग्स तस्करों की गिरफ्तारी की जा रही है। नशे के खिलाफ जारी अभियान से अभी तक 60 हजार से अधिक ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है। सबसे खास बात है कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में बॉर्डर पार से हो रही ड्रग्स तस्करी में भी काफी हद तक लगाम लग चुकी है।

इसके अलावा राज्य  में भी नशे में काफी हद तक लगाम लग चुकी है। बता दें कि पंजाब सरकार हर क्षेत्र में तेजी से विकास कर रही है, जिसका असर भी देखने को मिल रहा है। इसी बीच पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने एक्स हैंडल पर अहम जानकारी दी है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस ने तोड़े रिकॉर्ड

पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “नशा विरोधी अभियान के तहत लगातार कार्रवाई करते हुए पंजाब पुलिस ने 126 नशीले पदार्थों के तस्करों को गिरफ्तार किया और 992 ग्राम हेरोइन, 2,564 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 23,150 रुपये की नशीले पदार्थों की नकदी बरामद की।

25 लोगों को नशामुक्ति और पुनर्वास उपचार कराने के लिए प्रेरित किया गया पंजाब भर में कई स्थानों पर छापेमारी की गई। 126 मादक पदार्थों के तस्कर गिरफ्तार। 419 दिनों में गिरफ्तार मादक पदार्थों के तस्करों की कुल संख्या – 60596 हो गई है”।

CM Bhagwant Mann के निर्देशों का दिखा असर

दी जानकारी के अनुसार पंजाब भर में कई स्थानों पर छापेमारी की गई।  126 नशीले पदार्थों के तस्कर गिरफ्तार।
कुल जब्त हेरोइन – 992 ग्राम।  कुल बरामद गोलियां/कैप्सूल: 2564। बरामद नशीले पदार्थों की कुल रकम: 23,150 रुपये।
419 दिनों में गिरफ्तार किए गए नशीले पदार्थों के तस्करों की कुल संख्या – 60596,  एसपी/डीएसपी रैंक के अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने संदिग्धों को रोककर जांच की। 25 लोगों को नशा मुक्ति उपचार के लिए भेजा गया।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 4, 2026

Punjab News

नवम्बर 4, 2026

CM Yogi Adityanath

नवम्बर 4, 2026

Punjab News

नवम्बर 4, 2026

Cyclone Murasu

नवम्बर 4, 2026

Delhi Pollution

नवम्बर 4, 2026