---Advertisement---

Punjab By-Election के लिए AAP की झोंकी ताकत! CM Mann के विजय मंत्र को लेकर चुनावी मैदान में उतरे कार्यकर्ता

Punjab By-Election: पंजाब की 4 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर बिगुल बच चुका है। चुनाव आयोग (Election Commission) की ओर से जारी शेड्यूल के मुताबिक राज्य की डेरा बाबा नानक, चब्बेवाल (आरक्षित), गिद्दड़बाहा और बरनाला सीट पर 13 नवंबर को मतदान होगा।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अक्टूबर 23, 2024 7:12 अपराह्न

Punjab By-Election
Follow Us
---Advertisement---

Punjab By-Election: पंजाब की 4 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर बिगुल बच चुका है। चुनाव आयोग (Election Commission) की ओर से जारी शेड्यूल के मुताबिक राज्य की डेरा बाबा नानक, चब्बेवाल (आरक्षित), गिद्दड़बाहा और बरनाला सीट पर 13 नवंबर को मतदान होगा। इसी दिन झारखंड (प्रथम चरण) और यूपी की 10 विधानसभा सीटों के लिए भी मतदान (Bypoll) होना है। वहीं चुनावी नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

पंजाब की वर्तमान सत्तारुढ़ दल आम आदमी पार्टी (AAP) विधानसभा उपचुनाव (Punjab By-Election) को लेकर बेहद गंभीर है। पार्टी ने उपचुनाव में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। इसी क्रम में आज आप की ओर से एक अहम बैठक आयोजित की गई जिसमें मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने कार्यकर्ताओं को विजय मंत्र देने का काम किया है।

Punjab By-Election- CM Bhagwant Mann ने AAP कार्यकर्ताओं को दिया विजय मंत्र

पंजाब विधानसभा उपचुनाव को मद्देनजर रखते हुए आयोजित आम आदमी पार्टी (AAP) की बैठक को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने संबोधित किया। सीएम मान ने कहा कि कार्यकर्ता गांव-गांव पहुंचे और सरकार के कार्यों का उल्लेख करें।

सीएम मान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उपचुनाव में पार्टी की जीत का भरोसा भी जताया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता AAP की जन कल्याणकारी नीतियों पर भरोसा जताएगी और पार्टी को समर्थन देगी।

AAP की दावेदारी मजबूत

पंजाब की 4 विधानसभा सीटों (डेरा बाबा नानक, चब्बेवाल, गिद्दड़बाहा और बरनाला) पर उपचुनाव होने हैं। वर्ष 2022 में इन सीटों पर चुने गए विधायक अब लोकसभा चुनाव जीत कर संसद पहुंच चुके हैं। ऐसे में रिक्त पड़े इन 4 सीटों पर उपचुनाव को लेकर सियासी संग्राम छिड़ा है। सियासी टिप्पणीकारों का दावा है कि इन चारों सीटों पर AAP की दावेदारी मजबूत है और पार्टी शिरोमणि अकाली दल व कांग्रेस को पछाड़ यहां बेहतर प्रदर्शन कर सकती है। हालाकि वास्तविक परिणाम क्या होंगे ये तो 23 नवंबर को नतीजों के ऐलान के साथ ही पता चल सकेगा।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

 Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

कल का मौसम 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026