---Advertisement---

Punjab Cabinet Expansion: पंजाब कैबिनेट में शामिल हुए दो नए मंत्री, राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने दिलाई शपथ

Punjab Cabinet Expansion: पंजाब सरकार का चौथा मंत्रिमंडल विस्तार हो गया है। आज गुरमीत सिंह खुड्डियां और बलकार सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: मई 31, 2023 12:53 अपराह्न

Punjab Cabinet Expansion
Follow Us
---Advertisement---

Punjab Cabinet Expansion: पंजाब सरकार का चौथा मंत्रिमंडल विस्तार हो गया है। आज (बुधवार, 31 मई) सुबह 11 बजे दो नए चेहरों को कैबिनेट में शामिल किया गया। इनमें 59 वर्षीय गुरमीत सिंह खुड्डियां और विधायक बलकार सिंह का मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।

चंडीगढ स्थित पंजाब राज भवन में राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने दोनों विधायकों को शपथ दिलाई। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सहित अन्य मंत्री भी इस दौरान वहां मौजूद रहे। इसके अलावा राज्यसभा सासंद राघव चड्ढा भी शपथ ग्रहण में पहुंचे थे।

कौन हैं गुरमीत सिंह खुडियां ?

गुरमीत सिंह खुड्डियां ने 2022 विधानसभा चुनाव आम आदमी पार्टी की टिकट पर लंबी विधानसभा से लड़ा था। इसी सीट पर उन्होंने पंजाब के धाकड़ नेता और अकाली दल के सरपरस्त प्रकाश सिंह बादल को शिकस्त दी थी। लंबी को प्रकाश सिंह बादल का गढ़ माना जाता है। यह प्रकाश सिंह बादल के जीवन का आखिरी चुनाव था। गुरमीत पूर्व सांसद स्वर्गीय जगदेव सिंह खुड्डियां के बेटे हैं।

कौन हैं बलकार सिंह हैं ?

बलकार सिंह 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में करतारपुर विधानसभा क्षेत्र से ‘आप’ के उम्मीदवार थे। उन्होंने विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी। बता दें कि बलकार सिंह पंजाब पुलिस में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। चुनाव आयोग के पास दाखिल चुनावी हलफनामे के अनुसार वह DSP के पद से रिटायर हुए हैं।

पंजाब सरकार में अब कुल 18 मंत्री

बता दें कि पंजाब सरकार में 18 मंत्रियों को शामिल किया जा सकता है। इन नए मंत्रियों से पहले CM भगवंत मान को मिलाकर पंजाब की AAP सरकार में कुल 15 मंत्री थे। लेकिन अब नए मंत्रिमंडल में कुल 17 मंत्री हो गए हैं।

ये भी पढ़ें: Subramanian Swamy: महाराष्ट्र में चुनाव हुए तो आसान नहीं होगी BJP की राह, जानें सुब्रमण्यम स्वामी ने क्यों कही ये बात ?

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मार्च 2, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 2, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 2, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 2, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 2, 2026

Punjab News

मार्च 1, 2026